×

Monalisa Video: छम्मक छल्लो बन कहां चलीं भोजपुरी गर्ल मोनालिसा, हॉट लुक देख बोल उठे फैंस- उफ्फ

Monalisa Video: भोजपुरी हसीना मोनालिसा ऑनस्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी कातिल अदाओं का दीदार कराती रहती हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरने में तनिक भी पीछे नहीं रहती।

Shivani Tiwari
Published on: 30 July 2023 8:31 AM GMT
Monalisa Video: छम्मक छल्लो बन कहां चलीं भोजपुरी गर्ल मोनालिसा, हॉट लुक देख बोल उठे फैंस- उफ्फ
X
Monalisa Hot Video (Photo- Social Media)
Monalisa Video: भोजपुरी हसीना मोनालिसा ऑनस्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी कातिल अदाओं का दीदार कराती रहती हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरने में तनिक भी पीछे नहीं रहती। इसी बीच भोजपुरी की इस हसीना ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक हॉट वीडियो शेयर कर, इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

मोनालिसा बनीं छम्मक छल्लो

मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की चलते खूब सुर्खियां बटोरती हैं, कभी हॉट पोस्ट के चलते, तो कभी अपने फनी वीडियोज के चलते। हालांकि आज उन्होंने अपना जो वीडियो शेयर किया है, वह फनी तो नहीं हैं, लेकिन हॉट जरूर है। जी हां!! उस वीडियो में मोनालिसा छम्मक छल्लों बनीं नजर आ रहीं हैं।

देखिए! क्या है उस वीडियो में

मोनालिसा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो उसमें वह पिंक कलर की चनिया चोली पहने नजर आ रहीं हैं, इसके साथ उन्होंने यलो कलर की ओढ़नी ली हुई है। वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा अपने मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रहीं हैं, इसके बाद वह सेट पर जाती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में "व्हाट झुमका" गाना बज रहा है, जो इस वीडियो पर बखूबी सूट कर रहा है।
View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा के लुक पर फिदा नेटीजेंस

मोनालिसा का ऐसा कोई लुक नहीं होता, जो उनके फैंस को पसंद ना आए। अब अभिनेत्री के इस लुक पर भी फैंस फिदा हो चुके हैं, जो की कमेंट बॉक्स में साफ दिख रहा है। एक फैंस ने लिखा है, "बहुत ही किलर।" दूसरे ने लिखा, "परम सुंदरी।" एक अन्य ने लिखा, "सुंदर नहीं अति सुन्दर हो आप।"

मोनालिसा वर्कफ्रंट

भोजपुरी हसीना मोनालिसा के काम की बात करें तो वह भोजपुरी सिनेमा से लेकर छोटे पर्दे पर राज कर रहीं हैं। वह कलर्स चैनल पर आने वाले शो "बेकाबू" में नजर आ रहीं हैं, हालांकि यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग कुछ दिन पहले ही की गई है। मोनालिसा के फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वह अपने नए प्रोजेक्ट के साथ धमाका करेंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story