×

Bhojpuri Video Song: नीलम गिरी ने अपने वायरल वीडियो में निरहुआ के साथ लगाए जबरदस्त ठुमके

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीलम ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

Anushka Rati
Published on: 6 Dec 2022 9:28 AM GMT
Bhojpuri Video Song: नीलम गिरी ने अपने वायरल वीडियो में निरहुआ के साथ लगाए जबरदस्त ठुमके
X

Viral Video (image: social media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस नीलम गिरी इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुईं हैं। जहां नीलम का प्रवेश लाल यादव के साथ आए दिन कोई ना कोई भोजपुरी गाना रिलीज हो रहा है और उनका हर गाने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा रहा है। नीलम और प्रवेश लाल की जोड़ी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर काफी सुर्खियों बंटोर रहीं है। इसी बीच एक्ट्रेस नीलम गिरी ने प्रवेश को छोड़कर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपने लटके-झटके दिखाए हैं। नीलम ने अपने ही वायरल सॉन्ग पर एक्टर दिनेश लाल यादव के साथ शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं और इस वायरल वीडियो में नीलम और निरहुआ से तो नजरें हटा पाना फैंस के काफी मुश्किल हो रहा है।

देखिए नीलम गिरी का वायरल वीडियो

एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपनी इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ये देखने को मिल रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम साड़ी में हैं तो एक्टर निरहुआ कु्र्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम के इस वीडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वायरल वीडियो में दोनों आर्टिस्टों के डांस मूव्स काफी कमाल के लग रहे हैं। एक्ट्रेस नीलम ने हमेशा की ही तरह अपने वही लटके झटके दिखाए हैं, जिसे देखकर फैंस उनपर फिदा हो जाते हैं। नीलम के फेशियल एक्सप्रेशंस के साथ साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज की बेहद कमाल की हैं और एक्ट्रेस के इन अदाओं की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। नीलम और निरहुआ भोजपुरी वायरल सॉन्ग्स 'दिलवा ले गइले राजा' पर एक साथ मस्ती करते और अपने शांदेर डांस के मूव्स दिखा रहे हैं। नीलम और निरहुआ के इस वायरल वीडियो पर दोनों के फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

नीलम गिरी संग डांस करने पर निरहुआ को लोगों ने किया ट्रोल


भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ डांस करने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया है। जहां एक ने लिखा, 'बच के नीलम गिरी सांसद हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'सांसद जी को अपने काम से ध्यान मत भटकाइए मैडम', फिर तीसरे यूजर ने लिखा, 'इन्हें जनता के कामों से ज्यादा नाच गाने में मन लगता है भाई', वहीं चौथे यूजर ने लिखा, 'ये नचनिया सांसद है। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सांसद जी को नचा रही हैं' और इस तरह से लोग इनकी पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए जमकर अपने कमेंट्स की झड़ी लगा रहे आज सिर्फ इतना ही नहीं एक ने तो दोनों को शादी करने तक के लिए कह दिया है

इसके अलावा अगर हम भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में भोजपुरी एक्टर प्रवेश लाल यादव के साथ एक नए भोजपुरी गाने 'करिया साड़ी में फॉर्च्युनर लागब' में नजर आई थीं। इस गाने में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस नीलम गिरी ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर रही हैं और उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ और एक्टर प्रवेश लाल यादव काम कर रहे हैं। एक्टर प्रवेश लाल और एक्ट्रेस नीलम गिरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नई उभरती हुई जोड़ी है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story