×

Bhojpuri Actress: भोजपुरी की धक-धक गर्ल कहलाती हैं ये हसीना, सिर्फ एक्टिंग नहीं, पढ़ाई में भी सबसे आगे

Bhojpuri Actress Neelam Giri: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक बेहतरीन छाप छोड़ चुकीं नीलम गिरी को भला कौन नहीं जानता होगा। नीलम भोजपुरी पर्दे की एक ऐसी हीरोइन हैं जिनका क्रेज सिर्फ यंग जेनरेशन के बीच ही नहीं बल्कि बुजुर्गों के बीच भी देखने को मिलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 July 2023 5:18 AM GMT
Bhojpuri Actress: भोजपुरी की धक-धक गर्ल कहलाती हैं ये हसीना, सिर्फ एक्टिंग नहीं, पढ़ाई में भी सबसे आगे
X
Bhojpuri Actress Neelam Giri (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Neelam Giri: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक बेहतरीन छाप छोड़ चुकीं नीलम गिरी को भला कौन नहीं जानता होगा। नीलम भोजपुरी पर्दे की एक ऐसी हीरोइन हैं जिनका क्रेज सिर्फ यंग जेनरेशन के बीच ही नहीं बल्कि बुजुर्गों के बीच भी देखने को मिलता है। जी हां!! नीलम गिरी ने अपनी हसीन अदाओं का जादू लोगों के बीच कुछ इस कदर चलाया है कि लोग उन्हें देख आहें भरने लग जाते हैं। नीलम गिरी के बारे में आपको एक दिलचस्प बात बताएं तो वह एक शानदार अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन साथ ही वह पढ़ाई के मामले में भी भोजपुरी की दूसरी हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं।

भोजपुरी की धक-धक गर्ल कहलाती हैं नीलम गिरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है, वहीं बात करें अगर भोजपुरी सिनेमा की तो यहां की धक धक गर्ल नीलम गिरी कहलाती हैं। जी हां!! नीलम गिरी बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की ही तरह एक कमाल की डांसर हैं। नीलम गिरी ने म्यूजिक वीडियो के जरिए भोजपुरी पर्दे पर डेब्यू किया था, उनका पहला म्यूजिक वीडियो इतना हिट हुआ था कि वह रातों रात स्टार बन गईं थीं।

काफी पढ़ी-लिखी हैं नीलम गिरी

भोजपुरी की हसीना नीलम गिरी सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई में भी वह नंबर वन हैं। जी हां!! पढ़ाई के मामले में वह भोजपुरी की कई हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। नीलम गिरी बलिया से आती हैं, और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया हुआ है, उसके बाद उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाना शुरू किया। नीलम गिरी बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने पहले अपने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की, फिर एक्टिंग में डेब्यू किया।

नीलम गिरी डेब्यू

नीलम गिरी आज भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अपने फिल्मों और गाने के जरिए खूब धमाका किए रहती हैं। आज नीलम गिरी उस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि उन्हें काम के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता, बल्कि मेकर्स खुद उनके पास आते हैं। फिलहाल आपको नीलम गिरी के डेब्यू के बारे में बताएं तो उन्होंने "धनिया हमार नया बाड़ी हो" म्यूजिक वीडियो से भोजपुरी पर्दे पर डेब्यू किया था, इस गाने में उनके साथ पवन सिंह नजर आए थे। इस गाने को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि नीलम गिरी रातों रात स्टार बन गईं। पहले ही गाने से उन्हें सफलता मिली, फिर अब तो आप देख ही रहें हैं कि किस तरह वो भोजपुरी सिनेमा में छाई हुई हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story