×

Bhojpuri Video Viral: एक्ट्रेस नेहा सिंह ने किया निरहुआ के गान अपर अपनी दोस्तों के साथ जबरदस्त डांस

Neha Singh Bhojpuri Video Viral: भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने पर भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस नेहा सिंह ने अपने दोस्तों के डांस कर वीडियो शेयर किया है।

Anushka Rati
Published on: 7 Dec 2022 12:58 PM GMT
Bhojpuri Video Viral: एक्ट्रेस नेहा सिंह ने किया निरहुआ के गान अपर अपनी दोस्तों के साथ जबरदस्त डांस
X

Viral Video (image: social media)

Neha Singh Bhojpuri Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी बेहतरीन सिंगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी म्यूजिक एलबम से किया था। इस दौरान ही एक्टर निरहुआ ने एक से बढ़कर एक हिट भोजपुरी गाने दिए हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। निरहुआ के उन्हीं गानों में से एक गाने 'ए राजा हमके बनारस घुमाई दा' है, जो अब काफी वायरल हो चुका है। निरहुआ के इस पर लोगों लाखों रील्स वीडियो बन गए हैं और अब इसी गाने पर भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस नेहा सिंह ने अपनी दोस्तों के साथ फ्लोर तोड़ डांस किया है।

देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा सिंह का वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा सिंह ने अपने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ये देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस नेहा सिंह अपनी दोस्तों के साथ बिस्तर पर चढ़कर पलंग तोड़ डांस कर रही हैं। इस वीडियो में उन्हें अपनी सभी दोस्तों के साथ बेहतरीन डांस मूव्स और मस्ती करते हुए भी देखा गया है। नेहा के मस्ती भरे इस डांस वीडियो को उनके फैंस के साथ बाकी लोग भी काफी पसंद कर हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी मजा आएगा। इस वीडियो को व्यूअर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का ये गाना अब बेहद वायरल हो चुका है और इस गाने पर लोगों ने मिलियन्स में रील वीडियोज बनाए हैं।

इस वायरल हुए गाने को एक्टर निरहुआ ने इस गाने को अपने करियर के शुरुआती दिनों में गाया था और उनका ये गाना उस वक्त का है जब उनके लगभग सभी म्यूजिक एलबम काफी हिट हुआ करते थे। इसमें 'ए राजा हमके बनारस घुमाइ दा' और 'बुढ़वा मलाई खाले बुढ़िया खाले लपसी' जैसे भोजपुरी गाने भी शामिल हैं।

इसके अलावा अगर निरहुआ के आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो, दिनेश लाल यादव इन दिनों बैक टू बैक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इसमें 'मेरे हसबैंड की शादी है', 'मंडप', 'राजा डोली लेके आजा' और 'गाजीपुर के एकलौता प्रेम कहानी' जैसी भोजपुरी फिल्में उनके पाइपलाइन में हैं, जो रिलीज होने के लिए तैयार हैं और निरहुआ के कई ऐसी भोजपुरी फिल्म हैं जिनकी दिनेश लाल यादव को शूटिंग करना बाकी है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story