×

Bhojpuri Actress Nisha Dubey: कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस, जो चिराग पासवान की हुईं दीवानी

Bhojpuri Actress Nisha Dubey: भोजपुरी अदाकारा निशा दुबे को पॉलिटीशियन चिराग पासवान से प्यार हो गया है, इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Jun 2024 1:22 PM GMT
Nisha Dubey And Chirag Paswan
X

Nisha Dubey And Chirag Paswan (Photo- Social Media)

Bhojpuri Actress Nisha Dubey: इन दिनों एक हैंडसम नेता को नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है, लड़कियां तो उस नेता पर अपना दिल ही हार बैठीं हैं, जी हां! हम जिस नेता की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं, बल्कि चिराग पासवान हैं। सोशल मीडिया पर चिराग पासवान छाएं हुए हैं, उनका अंदाज देख तो लड़कियां उन्हें अपना क्रश बना बैठीं हैं, वहीं अब चिराग पासवान को देख तो एक भोजपुरी अदाकारा का भी दिल डोल गया है। दरअसल भोजपुरी अदाकारा निशा दुबे को पॉलिटीशियन चिराग पासवान से प्यार हो गया है, इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर किया है।

चिराग पासवान के प्यार में पड़ी निशा दुबे (Nisha Dubey And Chirag Paswan)

भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे भोजपुरी की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं, वह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं, क्योंकि उन्होंने पॉलिटीशियन चिराग पासवान के लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है, बता दें कि चिराग पासवान लोकसभा 2024 का चुनाव जीतने के बाद से ही चर्चा में आ चुके हैं, उनकी पर्सनैलिटी पर हजारों लड़कियां फिदा हों चुकीं हैं और उन्हीं में से एक भोजपुरी अदाकारा निशा दुबे भी हैं।


भोजपुरी दिवा निशा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही प्यार भरा कैप्शन लिखा है। निशा दुबे ने लिखा, "क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।" वीडियो में चिराग पासवान के कई क्लिप नजर आ रही है। बताते चलें कि निशा दुबे जिसे अपना दिल से बैठी हैं, वह उम्र में उनसे बेहद बड़ा है, जहां निशा सिर्फ 25 साल की हैं, वहीं चिराग 45 के हैं। देखें निशा दुबे का पोस्ट -

भोजपुरी पर्दे की हॉट एक्ट्रेस मानी जाती हैं निशा दुबे (Nisha Dubey Hot Video)

भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं, उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसेज में होती है, वह भोजपुरी के कई गानों में अपनी हॉटनेस का तड़का लगा चुकीं हैं, उनके गाने फैंस के बीच खूब धमाल मचाते हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में भी रहते हैं। निशा दुबे सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि वह सिंगर भी हैं, उन्होंने अब तक कई भोजपुरी गाने भी गाएं हैं, साथ ही वह एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं।


सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग (Nisha Dubey Instagram Account)

भोजपुरी अदाकारा निशा दुबे सिर्फ पर्दे पर ही अपना जलवा नहीं दिखाती, बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी वह बेहद एक्टिव हैं, जी हां! इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर टोटल 1.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जिस पर वह अपनी हॉट और हसीन तस्वीरें और वीडियोज साझा करतीं रहतीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story