Bhojpuri Actress Pics: रस मलाई जैसी हैं बिहारन गर्ल महिमा गुप्ता, बॉलीवुड में आई तो कर देंगी छुट्टी

Bhojpuri Actress Pics: महिमा गुप्ता भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर भी इनके हुस्न के बड़े चर्चे है।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Jun 2022 1:06 PM GMT
Mahima Gupta
X

महिमा गुप्ता (फोटो-सोशल मीडिया)

Bhojpuri Actress Mahima Gupta Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी एक्ट्रेसेस की अदाओं से बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही है। लोग भोजपुरी गानों के तो प्रेमी हैं ही, वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी कम कहर नहीं ढा रहीं हैं। इन दिनों एक्ट्रेस महिमा गुप्ता ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। महिमा गुप्ता भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर भी इनके हुस्न के बड़े चर्चे है।

भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। महिमा गुप्ता के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी वर्किंग लाइफ से हटकर अपनी रियल लाइफ के हसीन लम्हों को ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती है।

एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं के फैंस दीवाने

(फोटो-सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस के इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर एक से बढ़ कर एक कातिलाना फोटोज देखने का मिल जायेंगी। इन फोटोज को देखते ही आप मंत्रमुग्ध हो जाएगें।

एक्टिंग इंडस्ट्री की बात करें तो महिमा गुप्ता ने भोजपुरी में यश कुमार (Yash kumar) और खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव के साथ उन्हें म्यूजिक वीडियो 'दे दे प्यार दे' (De de Pyaar de) और यश के साथ 'लव के कबूतर' (Love ke Kabootar) में भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

ऐसे में अगर एक्ट्रेस महिमा गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कुछ ही दिनों में यश कुमार के साथ फिल्म 'पति पत्नी और भूतनी' में नजर आने वाली हैं। महिमा के अलावा इस मूवी में ऋचा दीक्षित लीड रोल में रहेंगी। इस मूवी के निर्देशक नीलु मणि सिंह और प्रोड्यूसर प्रकाश तिवारी हैं।

बता दें, मूवी पति पत्नी और भूतनी को लेकर महिमा गुप्ता काफी सुर्खियों में रहीं हैं। वैसे तो अभी इस मूवी का ऑफिशियल रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जल्द ही इसकी रिलीज डेट आ जाएगी।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story