×

Poonam Dubey Boyfriend: रिलेशनशिप में हैं भोजपुरी अभिनेत्री पूनम, वैलेंटाइन डे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Poonam Dubey Boyfriend: पूनम दुबे ने अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Feb 2025 2:03 PM IST
Poonam Dubey Boyfriend
X

Poonam Dubey Boyfriend

Poonam Dubey Boyfriend: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और हॉट दिवा पूनम दुबे अक्सर लाइमलाइट में बनीं रहतीं हैं, जी हां! पूनम दुबे को आज के समय में भला कौन नहीं जानता, सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वे अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस दिखाने में तनिक भी पीछे नहीं रहतीं, वहीं अब उन्होंने अपने फैंस को वेलेंटाइन डे के दिन खास सरप्राइस दिया है, जी हां! पूनम दुबे ने अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। चलिए आपको भी पूनम दुबे का रोमांटिक पोस्ट दिखाते हैं।

भोजपुरी दिवा पूनम दुबे बॉयफ्रेंड (Poonam Dubey Boyfriend)

पूनम दुबे भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुकीं हैं, देखा जाए तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। जी हां! इसी बीच आज प्यार वाले दिन पूनम दुबे ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर कर अपनी डेटिंग लाइफ से पर्दा उठा दिया है।

पूनम दुबे द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो फोटो में पूनम दुबे अपने बॉयफ्रेंड संग पोज दे रहीं हैं, लेकिन इस फोटो में पूनम के बॉयफ्रेंड का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि फोटो पीछे से ली गई है, हालांकि कैप्शन के जरिए उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया है। पूनम दुबे ने कैप्शन में लिखा, "आपको वेलेंटाइन डे मुबारक हो।" इसके साथ उन्होंने कई प्यार वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। पूनम दुबे के इस पोस्ट को देख उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है, वहीं बहुत से फैंस उन्हें बधाईयां दे रहें हैं, जबकि कुछ फैंस का दिल टूट गया है। हालांकि अब तक ये सस्पेंस बना हुआ है कि पूनम दुबे जिसे डेट कर रहीं हैं, वह मिस्ट्री मैन है कौन, क्योंकि तस्वीर से कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से ये भी पता चल रहा है कि पूनम दुबे जल्द ही शादी भी करने वाली है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story