×

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया खुलासा, भोजपुरी एक्टर्स और एक्ट्रेसस के लिए कही ये बड़ी बात

Bhojpuri Cinema: रिंकू घोष ने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के बारे में कई सारे राज़ खोले और कई बातें बताई।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Feb 2023 5:03 AM GMT
Bhojpuri Cinema
X

Bhojpuri Actress Rinku Ghosh(Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा काफी तेज़ी से आगे बढ़ा है वहीँ इंडस्ट्री के सितारे भी अब बेहद पॉपुलर हो गए हैं। ज़्यादातर सितारों की फैन फॉलोविंग भी काफी ज़बरदस्त है। साथ ही साथ ये सभी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री ने काफी कम वक़्त में अपनी मज़बूत पहचान बनाई है जिसकी वजह से आज ये सितारे लम्बा चौड़ा फैन बेस रखते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री पर बोलीं एक्ट्रेस रिंकू घोष

जैसे जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है वैसे वैसे ये सितारे भी आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें एक अलग पहचान भी मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेसस भी लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान रखतीं हैं। वहीँ भोजपुरी दर्शकों की संख्या भी अच्छी खासी है। जो दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। और ये दुनिया के हर कोनों में हैं जिससे अब भोजपुरी सितारों को भी ग्लोबली पहचान मिली है। वहीँ इंडस्ट्री को लेकर हमेशा इस बात पर चर्चा होती है कि यहाँ एक्टर्स के मुकाबले एक्ट्रेसस को काम तवज्जो मिलती है। वहीँ अगर हम इन एक्ट्रेसस की खूबसूरती, फिटनेस, हॉटनेस, बोल्डनेस, ग्लैमर के बारे में बात करें तो ये किसी भी अन्य इंडस्ट्री से कम नहीं हैं। अब सवाल उठता है कि ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेसस को भोजपुरी एक्टर्स के मुकाबले कम क्यों आँका जाता है। वहीँ अब इसका जवाब भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस रिंकू घोष ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शेयर किया है।

रिंकू घोष ने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के बारे में कई सारे राज़ खोले और कई बातें बताई। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जातीं हैं। उनका ताल्लुक नेवी परिवार से है। जिसकी वजह से उन्होंने बचपन से काफी अनुशासन में ज़िन्दगी बिताई है। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था उन्होंने हिंदी फिल्म जगत से अपने करियर की शुरुआत की थी तभी एक भोजपुरी डिरेक्टर की उनपर नज़र पड़ी और उन्होंने उन्हें कास्ट करने के लिए अपनी फिल्म का ऑफर दिया। लेकिन एक्ट्रेस ने पहले इसे ठुकरा दिया लेकिन फिल्म की कहानी सुनने के बाद वो इसमें काम करने को तैयार हो गईं। उनकी पहली फिल्म सुपरस्टार रवि किशन के साथ थी।

उन्होंने बताया कि जितनी तवज्जो भोजपुरी एक्टर्स को मिलती है उतनी भोजपुरी एक्ट्रेस को नहीं मिलती।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story