×

Smriti Sinha Biography: स्मृति सिन्हा ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान, सभी भोजपुरी एक्टर्स के साथ किया है काम

Smriti Sinha Biography: स्मृति सिन्हा ने कई फिल्मों में काम किया है साथ ही वो एक बेहतरीन भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। आज हम आपको उनके जीवन के हर पहलू से आपको रूबरू करवाएंगे।

Shweta Srivastava
Published on: 3 Feb 2023 9:05 AM GMT
Smriti Sinha Biography
X

Smriti Sinha Biography (Image Credit-Social Media)

Smriti Sinha Biography: भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने कई फिल्मों में काम किया है साथ ही वो एक बेहतरीन भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। स्मृति सिन्हा मुख्य रूप से बॉलीवुड, भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम करती हैं। उन्होंने अपनी भोजपुरी फिल्म रंगीला बाबू (2008) के साथ ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया और टेलीविज़न डेब्यू जय माँ वैष्णो देवी था। आज हम आपको उनके जीवन के हर पहलू से आपको रूबरू करवाएंगे।

स्मृति सिन्हा बायोग्राफी

प्रारंभिक जीवन

स्मृति सिन्हा का जन्म झारखंड के दुमका जिले में एक सिन्हा परिवार में हुआ था। वो अपने परिवार के बेहद करीब हैं साथ ही बचपन से ही वो काफी प्रतिभाशाली रहीं हैं।

शिक्षा

स्मृति सिन्हा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दुमका में की, और फिर वो एमबीए करने के लिए मुंबई चली गईं, जहाँ उन्हें दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म रंगीला बाबू (2008) में काम करने का अवसर मिला।

Smriti Sinha Biography (Image Credit-Social Media)

जन्मदिन की तारीख-4 सितंबर 1989 (सोमवार)

जन्म स्थान-दुमका- झारखंड, भारत

राष्ट्रीयता-भारतीय

गृहनगर-दुमका, झारखंड, भारत

शैक्षिक योग्यता- स्नातक (जैव प्रौद्योगिकी)

धर्म- हिन्दू धर्म

शौक-यात्रा, नृत्य और अभिनय

हाइट – 5′ 5″

आँखों का रंग-हल्का भूरा

बालो का रंग-काला

Smriti Sinha Biography (Image Credit-Social Media)

करियर

साल 2009 में, स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्म 'प्यार बिना चैन कहा रे' में दिखाई दीं। उन्हें 2013 की भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से काफी पॉपुलैरिटी मिली। उनकी कुछ हिट भोजपुरी फिल्में हैं 'खून भरी मांग' (2014), 'प्रतिज्ञा 2' (2014), 'सुहाग' (2015), 'दूध का कर्ज' (2016), 'ये मोहब्बतें' (2016), 'साजन' चले ससुराल 2' (2016), 'परवरिश' (2019), और 'भाग खेसारी भाग' (2019)। खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय है।

स्मृति सिन्हा का 2014 का वीडियो म्यूजिक इश्क तेरा जिसमें वो गणेश आचार्य के साथ दिखाई दी जो काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद साल 2008 में, उन्होंने "जय माँ वैष्णो देवी" से टेलीविजन पर शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक नेगिटिव भूमिका निभाई। उसी वर्ष, वह सोनी टीवी पर लोकप्रिय टीवी शो जैसे क्राइम पेट्रोल में भी दिखाई दी। उनके कुछ लोकप्रिय टीवी शो हैं 'वक़्त बताएगा कौन अपना कौन पराया (2008), 'आने पहचानने से... ये अजनबी' (2009), 'हॉरर नाइट्स' (2010), 'नच नचैया धूम मचैया' (2011), 'रसोई' की रानी' (2013), 'जय भोलेनाथ' (2014), और 'सूर्यपुत्र कर्ण' (2015)।

उन्होंने लगभग सभी लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है जिनमें रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडे, अरविंद अकेला और संदीप पांडे (चिंटू) शामिल हैं। स्मृति सिन्हा एकमात्र भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया हुआ है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story