×

Pathaan Song: दीपिका पादुकोण के लिए इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने कही ये बात, बोलीं बुर्खा पहनकर नाचें!

Pathaan Song: पठान फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ के भगवा बिकिनी विवाद को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने कहा,"कोई बुर्खे में तो नाचेगा नहीं।"

Shweta Srivastava
Published on: 3 Jan 2023 12:56 PM GMT
Pathaan Song
X

Pathaan Song (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Pathaan Song: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज़ होते ही जहाँ विवादों में घिर गया है वहीँ एक के बाद एक सेलेब्स इसको सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं। कई लोगों ने इस गाने को फिल्म से हटाने तक की मांग की थी वहीँ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने विवाद को ग़हराते देख आदेश दिया कि इस गाने से कुछ सीन्स को काटे जाएं। वहीँ अब इस विवाद को लेकर लेटेस्ट सेलिब्रिटी में भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Bhojpuri Actress Yamini Singh) का नाम भी जुड़ गया है, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे हर तरफ उन्ही की चर्चा हो रही हैं। आइये जानते हैं ऐसा क्या कहा एक्ट्रेस ने।

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने किया दीपिका की बिकिनी को सपोर्ट

दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने पूरे समझ की सोच पर नशाना साधते हुए एक विवादित बयां दे दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया था उन्होंने इसमें जब मोनोकिनी में शॉट दिए तो हर किसी के पसीने छूट गए थे। वहीँ अब एक्ट्रेस पठान के विवादित गाने पर अपने विचार साझा किया है उन्होंने कहा कि,"कोई बुर्खे में तो नाचेगा नहीं और अगर हीरो शर्टलेस शॉट दे तो ठीक था और किसी हीरोइन का क्लीवेज दिख जाए तो सभी को दिक्कत हो जाती है।"

पठान फिल्म के 'बेशर्म रंग' के भगवा बिकिनी विवाद को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा,"'हमारा ये समाज एक कलाकार को बांधने की कोशिश करता है, मतलब वो हर चीज पर बापबंदी लगाते हैं कि ये मत पहनो, वो मत करो. सरकार को भी कुछ चीजें तब करनी पड़ती है जब लोगों का उन पर ज्यादा दबाव बनने लगता है। लेकिन मैं लोगों से यही पूछना चाहतीं हूँ कि दीपिका ने बिकिनी पहनी तो क्या प्रॉब्लम है। बिकिनी तो कपड़े ही है ना? क्या हमारा देश आजाद हो गया है? या फिर आजादी को मनाना छोड़ दें? ऐसा तो नहीं है ना कि दीपिका ने कुछ नहीं पहना था या फिर ऐसा भी नहीं था कि उनका शरीर ऐसा था कि बिकिनी में वो भद्दी लग रही थीं। वो बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही थीं। उतना सा सीन कट कर देने से और विवाद करने से मेकर्स को तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि लोग ये सोचेंगे कि इसे लेकर विवाद हो रहा है तो जरा देखें इसमें क्या है। ऐसे में फिल्म और गाने की पब्लिसिटी अपने आप हो रही है। '

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story