TRENDING TAGS :
Bhojpuri Actresses: भोजपुरी एक्ट्रेसस की क्या है एजुकेशन,जानकार हैरान रह जायेंगे आप
Bhojpuri Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसस हैं जिनकी एक्टिंग और डांसिंग के आप कायल होंगे लेकिन वहीँ क्या आप जानते हैं कि ये एक्ट्रेसस कितनी पढ़ी लिखीं हैं ?
Bhojpuri Actress (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Actress: भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसस हैं जिनकी एक्टिंग और डांसिंग के आप कायल होंगे लेकिन वहीँ क्या आप जानते हैं कि ये एक्ट्रेसस कितनी पढ़ी लिखीं हैं ? इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो एजुकेशन के मामले में बिलकुल शुन्य हैं। आइये जानते हैं ऐसी कौन कौन सी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने कभी स्कूल की देहलीज़ पर पैर भी नहीं रखा लेकिन आज लाखों दिलों को एक साथ धड़काने का माद्दा रखतीं हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेसेस कितनी पढ़ीं लिखीं हैं
आज हम आपके लिए लेकर आये हैं उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट जो भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहीं हैं साथ ही उन्होंने कितनी पढ़ाई की है इस बारे में हम आपको बताएँगे।
मोनालिसा (Monalisa)
अपने बोल्ड और हॉट लुक से सभी को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में से एक हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि मोना केवल आठवीं क्लास तक ही पढ़ीं हैं। अपने करियर की वजह से मोनालिसा को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख कर लिया।
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)
Aamrapali Dubey (Image Credit-Social Media)
अपनी स्माइल से लाखों लोगों का दिल धड़काने वाली आम्रपाली दुबे एक ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की और इसके बाद ही उन्होंने टेलीविज़न सीरियल में काम मिलने लगा तो उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ओर अपना कदम बढ़ा लिया।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
Akshara Singh (Image Credit-Social Media)
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह इस समय इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसस में शामिल हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं आपको बता दें की अक्षरा सिर्फ बारवी पास हैं। उन्होंने आगे की पढ़ाई करने की सोची भी थी जिसके चलते उन्होंने पटना के एक कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया था लेकिन फिर अपने एक्टिंग के प्रति लगाव और ऑफर्स के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी नहीं रखी।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
Rani Chatterjee (Image Credit-Social Media)
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने किलर लुक्स से सभी को दीवाना बना देतीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो केवल दसवीं पास हैं। उन्होंने महज़ सोलह साल में इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था तबसे वो लगातार वो अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर राज कर रहीं हैं।