×

Bhojpuri Bhakti Songs: सावन में सुनिए खेसारी से लेकर पावर स्टार तक के लेटेस्ट भक्ति गाने, यहां है पूरी लिस्ट

Bhojpuri Bhakti Songs: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। लोग भोलेबाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहें हैं। वहीं अगर आप भी अपने घर में भक्तिमय माहौल बनाना चाहते हैं तो इन भोजपुरी भक्ति गानों को जरूर सुने|

Shivani Tiwari
Published on: 5 July 2023 12:04 PM GMT
Bhojpuri Bhakti Songs: सावन में सुनिए खेसारी से लेकर पावर स्टार तक के लेटेस्ट भक्ति गाने, यहां है पूरी लिस्ट
X
Bhojpuri Bhakti Songs (Photo- Social Media)
Bhojpuri Bhakti Songs: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। लोग भोलेबाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहें हैं। वहीं अगर आप भी अपने घर में भक्तिमय माहौल बनाना चाहते हैं तो इन भोजपुरी भक्ति गानों को जरूर सुने, जिससे आपके घर का कोना कोना महक उठेगा। हम यहां आपको खेसारी लाल यादव से लेकर पावर स्टार के हाल ही में रिलीज हुए भक्ति गानों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे सुन आप भगवान की भक्ति में झूमने पर मजबूर हो जायेगे।

ऐ मोर भोला (Bhojpuri Gana

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग "ऐ मोर भोला" अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी धमाकेदार आवाज से सजाया है। गाने में खेसारी लाल यादव वायरल गर्ल ब्यूटी नजर आ रहीं हैं। दोनों ने गाने में अपनी जान डाल दी है। "ऐ मोर भोला" गाने की लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखें हैं और म्यूजिक विकास यादव ने कंपोज किया है।

महादेव के दुनिया दीवाना बा (Bhojpuri Gana

भोजपुरी भक्ति गाना "महादेव के दुनिया दीवाना बा" को अबतक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहें हैं और बार-बार सुन रहें हैं। इस शानदार गाने को शिल्पी राज और टुनटुन यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है, वहीं लिरिक्स मिंटू ने लिखें हैं।

महादेव का दीवाना (Bhojpuri Gana

गाना "महादेव का दीवाना" पवन सिंह का है। पवन सिंह के साथ ही इस गाने को अनीशा पांडे पर फिल्माया गया है। वहीं गाने को पवन सिंह के साथ ही प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने कंपोज किया है।

वरदान चाही तीन (Bhojpuri Gana

भक्ति सॉन्ग "वरदान चाही तीन" खेसारी लाल यादव का है, जो इन दिनों दर्शकों के बीच खूब छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी संग नेहा पाठक नजर आ रहीं हैं। वहीं गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने ही लिखें हैं।

भूखब सोमारी राजा जी (
Bhojpuri Gana

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग "भूखब सोमारी राजा जी" बेहद ही शानदार है, इस गाने में भोजपुरी अभिनेता अंकुश राजा संग पल्लवी सिंह नजर आ रहीं हैं। वहीं इस गाने को अंकुश राजा के साथ ही शिल्पी राज ने गाया है, लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखें हैं जबकी म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story