TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

BhojPuri Actress Divya: भोजपुरी की शकीरा ये देशी हीरोइन, इनके सामने नोरा फतेही भी हैं फेल

Bhojouri Actress Divya Ralhan: भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक से एक बेहद ही टैलेंटेड एक्ट्रेसेस और एक्टर्स हैं, जो अपना टैलेंट दिखा दर्शकों का मनोरंजन कर रहें हैं। इसी बीच भोजपुरी की एक बेहद ही हॉट अदाकारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटीजेंस उनपर से अपनी नजरे ही नहीं हटा पा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2023 12:51 PM GMT
Bhojpuri Actress Divya Ralhan: भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक से एक बेहद ही टैलेंटेड एक्ट्रेसेस और एक्टर्स हैं, जो अपना टैलेंट दिखा दर्शकों का मनोरंजन कर रहें हैं। कोई सिगिंग के जरिए, कोई डांसिंग के जरिए, कोई एक्टिंग के जरिए तो कोई अपनी हॉट अदाएं दिखा, सभी अपने-अपने अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहें हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहें हैं। इसी बीच भोजपुरी की एक बेहद ही हॉट अदाकारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटीजेंस उनपर से अपनी नजरे ही नहीं हटा पा रहें हैं।

वायरल हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या रल्हन का वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत और हॉट अदाकारा दिव्या रल्हन ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर से नेटीजेंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहें हैं। दिव्या उस वीडियो में अपना कमाल का डांस दिखाते नजर आ रहीं हैं।

दिव्या रल्हन दे रहीं नोरा फतेही को तगड़ा कंपटीशन

एक्ट्रेस और डांसर दिव्या रल्हन भोजपुरी इंडस्ट्री की शकीरा कहलाती हैं, वह एक बेहतरीन डांसर हैं, और उनका जलवा अक्सर ही पर्दे पर देखने को मिलता रहता है। फिलहाल एक्ट्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो उसमें उन्होंने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है और साथ ही अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाई है। दिव्या रल्हन वीडियो में बेली डांस करते दिख रहीं हैं। उनकी मक्खन जैसी कमरिया पे दर्शकों और फैंस की निगाहें टिक गईं हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा, "थोड़ा बहुत बेली डांस।"

बेहद हॉट लग रहीं हैं दिव्या रल्हन

सामने आए वीडियो में दिव्या रल्हन का लुक बेहद हॉट लग रहा है, उन्होंने कलरफुल ब्रा पहनी है और साथ ही उन्होंने कमर पे दुपट्टा बांधा हुआ है। वीडियो में दिव्या अपनी पतली और परफेक्ट फिगर भी फ्लांट कर रहीं हैं, और जिस तरह से वह बेली डांस कर रहीं हैं, उसके तो फैंस दीवाने बन चुके हैं। दिव्या के इस वीडियो पर नम्रता मल्ला ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

दिव्या रल्हन वर्क फ्रंट

दिव्या रल्हन भोजपुरी पर्दे पर जब भी आती हैं आग लगा देती हैं, अपने डांस से वह दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में उनका नया गाना "एगो चुम्मा" रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू संग जबरदस्त धमाल मचाया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story