×

Bhojpuri Chhath Geet 2021: खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'आरा पिया' ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ ही घंटे में पार किया मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Chhath Geet 2021: भोजपुरी मेगा स्टार खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत (khesari lal yadav new chhath geet) ‘आरा पिया’ (Ara Piya) रिलीज हो गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 8 Nov 2021 10:52 AM GMT
Bhojpuri Chhath Geet 2021: खेसारी लाल यादव का छठ गीत आरा पिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ ही घंटे में पार किया मिलियन व्यूज
X

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Chhath Geet 2021: आज से पूरे देश में छठ महापर्व शुरू हो चुका है। 8 नवबंर को महिलाएं नहाय खाय के साथ उपवास करना शुरू कर दी हैं। नदी-घाट साफ-सफाई के साथ झालरों से सजाया जा चुका है। इस खास मौके पर भोजपुरी मेगा स्टार खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत (khesari lal yadav new chhath geet) 'आरा पिया' (Ara Piya) रिलीज हो चुका है।

जैसे ही यह छठ सॉन्ग (chhath song)रिलीज हुआ, तेजी से वायरल होने लगा है। यूट्यूब पर पूरी तरह से धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री पुनीता प्रिया नजर आ रही हैं। पुनीता पत्नी की किरदार निभा रही हैं जो अपने पति से छठ व्रत रखने की जिद्द कर रही है। जिसे खेसारी लाल यादव समझाते हुए बोल रहे कि जिद्द छोड़ हमरों ससुर के धीया। यह पूरा गाना इस पर फिल्माया गया है।

खेसारी लाल यादव का स्पेशल छठ गीत (khesari lal yadav special chhath song ) 'आरा पिया' सिर्फ 5 घंटे हुए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी का यह छठ सॉन्ग (khesari lal yadav chhath gana) सारे गामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। खेसारी लाल यादव ने इस गाने में एक्टिंग के साथ खुद आवाज दी हैं।

जबकि म्यूजिक छोटे रावत ने दिया है और वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं। फिलहाल आपको बता दें कि खेसारी लाल का कुछ दिन पहले ही छठ गीत "छठी मईया" (Chhathi Maiya) का वीडियो रिलीज हुआ था। जिसमें उनके साथ अभिनेत्री अनिशा पांडे नजर आई थी। उस गाने को 82 लाख व्यूज मिल चुके हैं। बहरहाल खेसारी लाल यादव का छठ गाना (khesari lal yadav ka chhath gana )'आरा पिया' बहुत तेजी से मिलियन क्लब को ओर बढ़ रहा है। बहुत जल्द यह छठ 2021 सॉन्ग (Bhojpuri Chhath Geet 2021) एक नया रिकॉर्ड बना देगा।

Shweta

Shweta

Next Story