×

Bhojpuri Chhath Geet 2021: सूरज देव से गुहार लगाती हुई नजर आई अंतरा सिंह प्रियंका, सुनिए यहां छठ सॉन्ग 'ए सुरुज बाबा'

Bhojpuri Chhath Geet 2021: बिहार की लोकप्रिय गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का छठ गीत (antra singh priyanka chhath geet ) ‘ए सुरुज बाबा’ (Ae Suruj Baba) रिलीज हो गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 9 Nov 2021 12:38 PM GMT
antra singh priyanka
X

अंतरा सिंह प्रियंका (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Chhath Geet 2021: बिहार का सबसे बड़ा महापर्व छठ कल यानी 8 नवबंर से नहाए खाय के साथ शुरू हो गया है। लोग जोर-शोर से तैयारियों में लग गए हैं। छठ-घाट रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं चारों ओर छठ मैया की गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।

इस खास मौके पर बिहार की लोकप्रिय गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का छठ गीत (antra singh priyanka chhath geet) 'ए सुरुज बाबा' (Ae Suruj Baba) रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज हुए बस कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन 32 हजार लोग देख चुके हैं। इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने खुद एक्टिंग की हैं अपनी मधुर आवाज भी दी हैं। जैसे ही अंतरा सिंह का छठ स्पेशल सॉन्ग (Antara Singh Priyanka Ka Chhath Special geet 'ए सुरुज बाबा' रिलीज हुआ वैसे ही तेजी से वायरल भी होने लगा है।

उनका यह भोजपुरी छठ गीत (bhojpuri chhath geet 2021) वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। अंतरा सिंह प्रियंका का नया छठ गीत (antra singh priyanka new chhath song) 'ए सुरुज बाबा' लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इन दिनों अंतरा एक के बाद एक धमाकेदार गाना रिलीज कर अपने फैंस को दीवाना कर रही हैं। उनके सभी गाने इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'ए सुरुज बाबा' का लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने दिया है। वहीं इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह है। बहरहाल आपको बताते चलें कि अंतरा सिंह इन दिनों भोजपुरिया दर्शकों के बीच छायी हुई हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं। आज के दौर में वे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी गाना गा रही है। अंतरा सिंह सबसे ज्यादा खेसारी लाल यादव के साथ गाना गाती हुई नजर आती है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद भी किया जाता है। ये एक इकलौती ऐसी सिंगर है जो अपनी आवाज के लिए भोजपुरी दर्शकों के बीच जानी जाती है।

Shweta

Shweta

Next Story