×

Bhojpuri Chhath Song: प्रमोद प्रेमी यादव का छठ गीत "दियरिया पिया हो" को मिले 6 लाख व्यूज, देखें VIDEO

Bhojpuri Chhath Song: प्रमोद प्रेमी यादव का छठ गीत (Pramod Premi Yadav Ka Chhath Geet) “दियरिया पिया हो” (Diyariya Piya Ho ) तेजी से वायरल हो रहा है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 27 Oct 2021 12:10 PM GMT
Bhojpuri Chhath Song: प्रमोद प्रेमी यादव का छठ गीत दियरिया पिया हो को मिले 6 लाख व्यूज, देखें VIDEO
X

Bhojpuri Chhath Song: छठ पूजा की धूम चारों तरफ मची हुई है। इस बार छठ 10 नवंबर को है। लेकिन अभी से भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी सिंगर्स के बीच इसका सुरूर छा गया है। भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव भी छठ पर्व में लीन हो गए हैं। प्रमोद प्रेमी यादव का छठ गीत (Pramod Premi Yadav Ka Chhath Geet) "दियरिया पिया हो" (Diyariya Piya Ho ) तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने में प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav Ka Chhath Gana) के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। प्रमोद प्रेमी का यह गाना बहुत ही लाजवाब है। इस गाने में उनकी पत्नी उनसे बोल रही है "देही में बल नईखे दोसर हल नईखे बड़ा जोर बहे सितलहरिया पिया, देखी के बार दियारिया पिया"। छठ का महीना अभी भले ही शुरू नहीं हुआ है लेकिन छठ माई का यह गाना धूम मचा रहा है।

इस छठ स्पेशल सॉन्ग को खुद प्रमोद प्रेमी यादव ने गाया है। जबकि म्यूजिक डायरेक्टर हैं आर्यन शर्मा और म्यूजिक दिया है कृष्णा बेदर्दी ने। भोजुपरी छठ सॉन्ग (pramod Premi Yadav chhath special song) "दियरिया पिया हो" वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

फिलहाल आपको बता दें कि आज प्रमोद प्रेमी यादव एक लोकप्रिय गायक बन चुके हैं। 12 साल की उम्र से ये गाना गाने लगे। शुरुआत के दिनों में उन्हें गानों के लिए सिर्फ 15 रुपए मिलते थे। लेकिन आज किसी एक शो के लिए ये 4 लाख रुपए लेते हैं। प्रमोद ने भोजपुरी सॉन्ग 'काहे ओढ़नी चबावेलु' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। यह सॉन्ग साल 2011 में आया था।

प्रमोद प्रेमी का यह सॉन्ग भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आया और यहीं से उनका सफर शुरू हो गया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी एल्बम में अपनी आवाज दी है। जैसी भोजपुरी गाना 'चैत भइल सवतिया', 'तानी खोला ड्रेस', ' कमर में दर्द बा', ' सइया के सेज पा'। सिर्फ इतना ही नहीं प्रमोद प्रेमी को भोजपुरी फिल्म 'चना जोर गरम' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का अवार्ड भी मिल चुका है।

Shweta

Shweta

Next Story