×

Bhojpuri Chhath Song: दुगो मेहरारू के बीच फंस (गईलन) समर सिंह, सुने यहां समर सिंह का छठ गीत 'दुनो मेहरारू हमारभूखल बाड़ी छठीया'

Bhojpuri Chhath Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का छठ गीत ‘दुनो मेहरारू हमारभूखल बाड़ी छठीया’ (Duno Mehraru Hamar Bhukhal Badi Chhathiya) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 1 Nov 2021 9:44 AM GMT
Samar Singh
X

समर सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Chhath Song: छठ का धूम चारों ओर मच रहा है। लोग छठ की तैयारी में लगे हुए हैं। नदी घाट पर झालर गाना शुरू हो गया है। बिहार और पूर्वांचल में छठ (पर्व) बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ के दिन सूर्य देव को पूजा जाता है। इस दिन महिलाएं घर की सुख शांति, सौभाग्य व समृद्धि के लिए पूरे 24 घंटे निर्जला व्रत रहती हैं।

सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद अगले सुबह महिलाएं (अपना-अपना) व्रत तोड़ती (हैं)।भोजपुरी सिनेमा में सभी सिंगर्स छठ माई के भक्ति में रम गए है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर समर सिंह का छठ गीत (samar singh ka chhath geet) 'दुनो मेहरारू हमारभूखल बाड़ी छठीया' (Duno Mehraru Hamar Bhukhal Badi Chhathiya) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यह गाना आज यानी 1 नवबंर को रिलीज हुआ है । लेकिन इस (पर) अब तक 38 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी छठ स्पेशल सॉन्ग (bhojpuri Chhath special song) ( या गीत)? 'दुनो मेहरारू हमारभूखल बाड़ी छठीया' में समर सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान और प्रगति भट्ट नजर आ रही (हैं।) समर इस गाने में प्रगति और सबा के पति बने हुए है। इस बार समर सिंह का उनकी दोनों मेहरारू उन्हें छठ के दिन अपने मायके बुला रही (हैं)।

इसी पर यह पूरा गाना फिल्माया गया है। इस गाने का लिरिक्स लिखा है आलोक कुमार ने और (इसे) खुद समर सिंह ने गाया है। जबकि (म्यूजिक) आरडी आनंद ने दिया है। समर सिंह का यह छठ गीत Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। वहीं अगर समर सिंह की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी गाना गन्ना के रस से डेब्यू किया था। इसके बाद समर ने एक से बढ़कर एक गाने दिए। जैसे "कमर एक नंबर", स्टेजवे सहित फेकवा देहब', 'हम नाग तू नगिना', 'कमर के दरद सह ना पईबू' भैंस बेच के चुम्मा लेंगे', 'ओठललिया रउवा मुंहे लागल बा', । समर सिंह इन दोनों भोजपुरी स्टार सिंगर्स को टक्कर दे रहे हैं। इनके सभी गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब पंसद किया जाता है।

Shweta

Shweta

Next Story