×

Bhojpuri Chhath Song: खेसारी लाल यादव का छठ गीत "छठी मईया" रिलीज, अनिशा पांडे के साथ चुटकी लेते आ रहे नजर

Bhojpuri Chhath Song: खेसारी लाल यादव का छठ गीत “छठी मईया” (Chhathi Maiya) का वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में छठ घाट को दिखाया गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 30 Oct 2021 10:07 AM GMT
Khesari Lal Yadav
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Chhath Song: बस कुछ ही दिन बचा है छठ शुरू होने में। लेकिन पूरी दुनिया इसकी तैयारी में लगी हुई है। महिलाओं के लिए छठ पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पर्व महिलाएं अपने बच्चों के लिए रखती है। इस दिन महिलाएं पूरे 24 घंटे निर्जला व्रत रहती हैं। शाम को पूरी तैयारी के साथ सभी महिलाएं नदी किनारे सूर्य देव को अर्ध देती है। छठ पूजा हो और भोजपुरी गाने न बजे ऐसा कैसे हो सकता है।

इस दिन चारों ओर सिर्फ व सिर्फ छठ माई के भोजपुरी गाने सुनने को मिलता है। महिलाएं एक ओर अपनी पारंपरिक छठ गीत गाती हैं तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सिंगर्स अभी से अपना छठ गीत लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) छठ माई के भक्ति में रमे नजर आए। खेसारी लाल यादव का छठ गीत (khesari lal yadav chhathi maiya geet) "छठी मईया" (Chhathi Maiya) का वीडियो रिलीज हुआ है।

इस वीडियो में छठ घाट को दिखाया गया है। खेसारी लाल यादव इस नए भोजपुरी छठ गीत (khesari lal yadav new chhath song) में अभिनेत्री अनिशा पांडे के साथ चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी छठ गाना 2021 (bhojpuri chhath song 2021) में अनिशा पांडे अपने सहेलियों के साथ छठ घाट पर गई है, जहां का मौसम पूरा ठंडा है। ठंड से कांप रही अनिशा अपनी सहेली से बोल रही हैं कि चलों घाट के किनारें कुछ खाने चलते हैं। चाय बेच रहे खेसारी लाल यादव से वह बोल रही हैं कि, ' लागता बेजाड जाड़ा कापतनी खड़े-खड़े ढेर नौटकी कईल पढ़े जनी झूठे पहाड़ा धरे कमाई छठी घाटे आईल भइल तू निर्दयी'।

बता दें कि अनिशा और खेसारी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को अब तक 4 लाख लोग देख चुके हैं और 9 हजार लोगों ने इसे लाइक किया हैं। खेसारी के साथ इसे गाया है भोजपुरी मशहूर फीमेल सिंग अंतरा सिंह प्रियंका ने। (bhojpuri chhath gana) दमदार लिरिक्स से सजाया है राम प्रेमी ने। झलकदार म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। यह गाना Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Shweta

Shweta

Next Story