×

Bhojpuri Actors: भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सितारे जिन्होंने नाम बदलकर बनाई बड़ी पहचान

Bhojpuri Actors: भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में आए अपने असली नाम के साथ लेकिन जब किसी फिल्म में उनका ऑनस्क्रीन नाम हिट हुआ तो उन्होंने अपना नाम भी वही रख लिया

Shalini singh
Published on: 18 April 2024 5:52 AM GMT
Bhojpuri Actors: भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सितारे जिन्होंने नाम बदलकर बनाई बड़ी पहचान
X

Bhojpuri Actors: मनोरंजन की चकाचौंध में स्टार्स अपनी पहचान बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते है और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते है। बॉलीवुड में अब तक आपने कई ऐसे स्टार्स देखे होंगे, जिन्होंने अपना नाम बदलकर अपनी पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में आए अपने असली नाम के साथ लेकिन जब किसी फिल्म में उनका ऑनस्क्रीन नाम हिट हुआ तो उन्होंने अपना नाम भी वही रख लिया। तो चलिए बताते हैं आपको उन भोजपुरी सितारों के बारे में जिन्होंने कभी अपनी पहचान छुपा कर इंडस्ट्री में कदम रखा और आज अपने नए नाम से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

रवि किशन

रवि किशन को आपने कई बड़ी फिल्मों में देखा होगा। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी एक्टिंग और खास अंदाज से भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और लाखों लोगों के बीच एक अलग पहचान हासिल की है। वह न केवल सफल अभिनेता हैं बल्कि राजनिति में भी सक्रिय हैं। रवि किशन का असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है।


निरहुआ

स्टार्स की कुछ फिल्में या गाने ऐसे होते हैं जो उन्हें एक नई पहचान देते हैं। दिनेश लाल यादव के साथ भी यही हुआ। उनके एक एल्बम निरहुआ सटल रहे के बाद लोग उन्हें निरहुआ कहने लगे। एक्टर का असली नाम दिनेश लाल यादव है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें निरहुआ के नाम से ही लोग जानते हैं।


मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मोनालिसा टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका असली नाम मोनालिसा नहीं बल्कि अंतरा बिस्वास है। जिसे उन्होंने फिल्मों में आने से पहले बदल दिया था।


रानी चटर्जी

भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी ने भी अपनी पहचान बदलकर लोगों के दिलों पर राज किया। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं और उनके लाखों फैंस हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' के लिए अपना धर्म और नाम बदल लिया। रानी मुस्लिम हैं और उनका असली नाम सबिहा शेख है।


प्रदीप पाडें

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप पांडे को लोग चिंटू के नाम से ही जानते हैं। दरअसल, प्रदीप पांडे ने एक फिल्म में अपना नाम चिंटू रखा था। यह नाम ऑनस्क्रीन इतना मशहूर हुआ कि अब लोग उन्हें चिंटू कहकर ही बुलाते हैं।




Shalini singh

Shalini singh

Next Story