×

Bhojpuri Devotional Song: भोजपुरी के इन गानों से अपने घर को बनाइए भक्तिमय

Bhojpuri Devotional Song: भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रही है। न सिर्फ भोजपुरी फिल्में और गाने दर्शकों के बीच पॉपुलर होते हैं बल्कि भोजपुरी सितारे भक्ति गाना भी लेकर आ रहें हैं जो अक्सर आपको मंदिरों में बजते मिलेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 12 April 2023 8:29 PM GMT
Bhojpuri Devotional Song: भोजपुरी के इन गानों से अपने घर को बनाइए भक्तिमय
X
Bhojpuri Devotional Song (Photo- Social Media)
Bhojpuri Devotional Song: भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रही है। न सिर्फ भोजपुरी फिल्में और गाने दर्शकों के बीच पॉपुलर होते हैं बल्कि भोजपुरी सितारे भक्ति गाना भी लेकर आ रहें हैं जो अक्सर आपको मंदिरों में बजते मिलेंगे। भोजपुरी में कुछ ऐसे भक्ति गाने बनाए गए हैं, जिन्हें आप एक बार सुन लेंगे तो आप उसे बार-बार सुनना चाहेंगे। आइए आपको उन्हीं भक्ति गानों के बारे में बताते हैं, जिसे सुनने से आपका पूरा घर भक्तिमय हो जाएगा।

पवन सिंह का "नाचा धनी धीरे-धीरे"

पावर स्टार पवन सिंह द्वारा गाया हुआ यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। यह एक देवी गीत है, जिसे पवन सिंह के साथ सोना सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने को अबतक 8.2 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।

अक्षरा सिंह का "मईया के दरबार प्यारा लागेला"

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही अच्छा गाना भी गाती हैं। अक्षरा का यह गाना 6 महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसे लोग बार-बार सुन रहें हैं।

पवन सिंह का "माई मोरी दुलारी"

पवन सिंह की आवाज में रिलीज हुआ गाना "माई मोरी दुलारी" एक देवी गीत है, जो लगभग 6 महीने पहले रिलीज हुआ था। पवन सिंह के साथ इस गाने में सोनम शर्मा ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखें हैं, वहीं अब तक इस गाने को 3.6 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

यश कुमार का "जय श्री राम"

यश कुमार पर फिल्माया गया गाना "जय श्री राम" अभी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यह गाना फिल्म "रखिहा लाज हमार" का है। वहीं गाने को सुहास सावंत द्वारा गाया गया है।

"माई पटन देवी हो"

"माई पटन देवी हो" गाने को चंदन चंचल ने अपनी आवाज से सजाया है। चंदन चंचल की आवाज में रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। यूट्यूब पर इसे गाने को अबतक मिलियंस लोग देख चुके हैं। वहीं गाने की लिरिक्स PK आर्यन और राजू राजा ने लिखें हैं।

पवन सिंह का "गेरुआ ओढ़निया"

पवन सिंह का गाना "गेरुआ ओढ़निया" यकीनन आपके पूरे घर को भक्ति के रंग में रंग देगा। पवन सिंह और शिल्पी राज द्वारा गाए गए गाने को अबतक 9 मिलियन से अधिक दर्शकों का प्यार मिल चुका है। गाने की लिरिक्स विजय चौहान ने लिखें हैं। यह गाना दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है।

खेसारी लाल यादव का "जय जननी जय जय"

खेसारी लाल यादव ने सिर्फ एक या दो भक्ति गाने ही नहीं गाएं हैं बल्कि उन्होंने न जाने कितने भक्ति गीतों के लिए अपनी आवाज दी है और उन्हीं में से एक "जय जननी जय जय" है। यह देवी गीत लगभग 7 महीने पहले रिलीज हुआ था और अभी लोगों द्वारा सुना न जा रहा है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में अक्षरा सिंह भी नजर आ रहीं हैं।

खेसारी लाल यादव का "ए भोला जी"

खेसारी लाल यादव का गाना "ए भोला जी" आपको एक बार जरूर सुनना चाहिए। एक बार यदि ये गाना आप सुन लेंगे तो यकीनन इससे एडिक्टेड हो जायेंगे। खेसारी लाल यादव और सोना पांडे पर फिल्माए गए इस गाने को खुद खेसारी ने गाया है जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story