×

Bhojpuri Film 2021: भोजपुरी फिल्म 'Thoda Gussa Thoda Pyaar' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मुख्य भूमिका में यश कुमार-निधी झा

Bhojpuri film 2021: भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार' (Thoda Gussa Thoda Pyaar) का ट्रेलर जी म्यूजिक भोजपुरी पर लॉन्च हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 May 2021 9:57 AM GMT (Updated on: 24 May 2021 10:28 AM GMT)
निधि झा और  यश कुमार
X

 निधि झा और  यश कुमार (फोटोः सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Flim 2021: भोजपुरी कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार' (Thoda Gussa Thoda Pyaar) का ट्रेलर जी म्यूजिक भोजपुरी पर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में अभिनेत्री निधि झा और अभिनेता यश कुमार हैं। भोजपुरी कॉमेडी फिल्म में निधि झा, राधिका तिवारी का रोल प्ले कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर यश कुमार, रास बिहारी का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें रास बिहारी यानी यश कुमार मकान मालिक के भूमिका में है। वहीं पर राधिका तिवारी यानी निधि झा रास बिहारी के मकान में किरायदार हैं।

भोजपुरी फिल्म में यश और निधि के बीच नोकझोंक को दिखाया गया है। इसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। वैसे ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। यह पूरा फिल्म कॉमेडी से भरा हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आप खुद की हंसी को रोक नहीं पाएंगे। फिल्म के ट्रेलर में भोजपुरी कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू लोगों को खूब हंसाने वाले हैं।

इस फिल्म के गीत की बात करे तो यह पूरी तरह लाजवाब है। यह फिल्म पारिवारिक भी है। आप सभी जानते हैं कि यश कुमार की फिल्मे हमेशा परिवार पर आधारित होती है। इस फिल्म के निर्माता भी यश कुमार ही हैं। यश कुमार एक फिल्म निर्माता के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं।

यश की सभी फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहती है। इस सिलसिला को बरकरार रखने के लिए यश ने नई कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा गुस्सा, थोड़ा प्यार' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। वही यश के फैंस इस फिल्म के आने का इंतजार भी कर रहे हैं।

ये है मुख्य भूमिका में

आपको बताते चलें कि फिल्म 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार' के निर्माता यश कुमार है। वहीं इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा एस के चौहान ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा- सर्वेश कश्यप, संवाद एस के चौहान व संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर ने दिया है। फिल्म में निधी झा, यश कुमार, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और अंजना सिंह सभी मुख्य भूमिका में हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story