×

Bhojpuri Superstars: जानिए आपकी फेवरेट भोजपुरी स्टार्स ने कितनी की है पढ़ाई, कोई पढ़ा 10वीं तक तो कोई संस्कृत में बीए

Bhojpuri Superstars Career and Education: आज हम भोजपुरी गानों और फिल्मों से हटकर इन स्टार्स की एजुकेशन की खबर लेकर आए हैं।

Anushka Rati
Published on: 29 Nov 2022 1:10 AM GMT
Bhojpuri Superstars: जानिए आपकी फेवरेट भोजपुरी स्टार्स ने कितनी की है पढ़ाई, कोई पढ़ा 10वीं तक तो कोई संस्कृत में बीए
X

Bhojpuri Superstars (image: social media)

Bhojpuri Stars Education: आज के दौर में एक तरफ जहां दर्शक बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्मों के दीवाने हैं वहीं दर्शकों को दीवाना बनाने और अपनी नई नई फिल्मों के लिए दर्शकों के एक्साइटमेंट बढ़ने में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी सबको पीछे छोड़ आगे निकल गई हैं। इसी बीच आज हम भोजपुरी गानों और फिल्मों से हटकर इन स्टार्स की एजुकेशन की खबर लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं की किस भोजपुरी स्टार ने कितनी पढ़ाई की है।

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री आज अच्छे मुकाम पर पहुंच चुका है। साथ ही भोजपुरी स्टार्स बड़े परदे के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। इन सभी भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग ना केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच है बल्कि देशभर में दर्शक इन भोजपुरी स्टार्स के दीवाने हैं। लोग इनके सोशल मीडिया पर आए वीडियो, फिल्मों और गानों को देखना काफी पसंद करते हैं और ऐसे में हम आपको दिनेश लाल यादव, निरहुआ और मोनालिसा जैसे फेमस सुपरस्टार्स की एजुकेशन के बारे में बता रहे हैं।

तो आइए जानते हैं कौन है कितना पढ़ा:

1 - दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव जिन्हे निरहुआ के नाम से लोग जानते हैं। बता दें कि निरहुआ ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है और निरहुआ ने ग्रैजुएशन की शिक्षा कोलकाता की यूनिवर्सिटी से हांसिल किया है।


2 - मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने ग्रैजुएशन किया है और साथ ही उन्होंने हिंदी से बीए किया है। साथ ही उन्होंने अपना ग्रैजुएशन बीएचयू से किया है।


3 - काजल राघवानी

भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्यूटीफुल और बोल्ड एक्ट्रेस काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं और आज वो इंडस्ट्री का एक बड़ा और नामी चेहरा हैं। काजल ने ग्रैजुएशन तक पढ़ाई की है और भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपनी अदाओं और एक्टिंग के दम पर राज करती हैं।


4 - रवि किशन

भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार एक्टर रवि किशन ना सिर्फ भोजपुरी में बल्कि साउथ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। बता दें कि रवि किशन ने सिर्फ 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है और वो गोरखपुर से बीजेपी के सांसद भी हैं।


5 - खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाने वाले और यूट्यूब पर हमेशा छाय रहने वाले भोजपुरी ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव ने महज 10वीं तक पढ़ाई की है।


6 - आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को यूट्यूब क्वीन कहा जाता है। साथ ही काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं और काजल रघवानी गोरखपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने होमटाउन से ही ग्रैजुएशन कंप्लीट किया है।


7 - पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आए दिन किसी न किसी कंट्रोवर्सी के शिकार होते रहते हैं और अपने नए नए धमाकेदार गानों से लोगों को नचाते हैं, साथ ही पवन सिंह ने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई कंप्लीट की है।


8 - अक्षरा सिंह

हिंदी टीवी सीरियल से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का सिक्का चलाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रैजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और अब वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।


9 - रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक समय पर इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। जहां उन्हें भोजपुरी फिल्मों की हिट मशीन कहा जाता था। लेकिन अब भले ही रानी फिल्मों में कम नजर आती हैं मगर वो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी ने पॉलिटिकल साइंस में बीए किया है।


10 - मोनालिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मोनालिसा जो अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं के लिए जानी जाती हैं। वहीं भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस मोनालिसा ने संस्कृत में बीए किया है।



Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story