TRENDING TAGS :
Bhojpuri: गणतंत्र दिवस पर निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म होगी रिलीज़, निर्माता बोले भोजपुरी फिल्मों को अश्लील कहने वाले ज़रूर देखें
Bhojpuri Film: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की गणतंत्र दिवस के अवसर एक फिल्म रिलीज़ होने वाली है।
Bhojpuri Film (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Film: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की गणतंत्र दिवस के अवसर एक फिल्म रिलीज़ होने वाली है। जिसका टाइटल है 'राजा डोली लेके आजा' है। फिल्म का यानी 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं जबकि निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। फिल्म में दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर कमाल करती नज़र आएगी। ये एक पारिवारिक फिल्म है। आइये जानते हैं फिल्म के बारे में कुछ खास और रोचक तथ्य।
फिल्म 'राजा डोली लेके आजा'
निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने फिल्म से जुडी कई बातें शेयर कीं। उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा कि दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आएगी। साथ ही दर्शक खुद को इसकी कहानी से जोड़का देख पाएंगे। सुजीत कुमार सिंह ने आगे कहा कि," सभी को ये फिल्म अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज़रूर देखनी चाहिए।" साथ ही उन्होंने काफी दिनों से भोजपुरी सिनेमा को लेकर चल रहे विवाद को लेकर भी साफ़ किया कि जिन्हे लगता है कि भोजपुरी फिल्में अश्लील होती है उन्हें ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि,"बिना देखे किसी को भी जज करना सही नहीं होता है। ये फिल्म किसी भी बॉलीवुड फिल्म से किसी भी मायने में कम नहीं है। इसलिए मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि आप हमारी ये फिल्म सिनेमाघरों में जाकर ज़रूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया भी दें।"
गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' के संगीतकार मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा हैं। वहीँ गीतकार प्यारे लाल यादव, सच्चिदानंद कवच, सत्या सावरकर, आशुतोष तिवारी और संतोष उत्पाती हैं। कहानी लिखी है वीरू ठाकुर ने। छायांकन फिरोज खान का है।