Bhojpuri Film: निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग पूरी, जानिए रिलीज डेट

Bhojpuri Film Sankalp Release Date: दिनेश लाल निरहुआ की अपकमिंग फिल्म संकल्प की शूटिंग पूरी हो चुकी है, चलिए जानते हैं कि कब रिलीज होगी सिनेमाघरों में फिल्म

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 2 July 2024 5:36 AM GMT
Bhojpuri Film Sankalp Release Date
X

Bhojpuri Film Sankalp Release Date

Bhojpuri Film Sankalp Release Date: दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Nirahua) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में से एक हैं। इनके फैंस को इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बीच में निरहुआ लोकसभा चुनाव 2024 में व्यस्त थे। जिसकी वजह से वो अपनी अपकमिंग फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दिनेश लाल निरहुआ जो कि आजमगढ़ के पूर्व सांसद रह चुके हैं। चुनाव पूरा होने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी एक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम संकल्प है, उसकी शूटिंग पूरी कर ली है। चलिए जानते हैं निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प (Bhojpuri Film Sankalp) के बारे में अन्य जानकारी

निरहुआ की भोजपुरी मूवी संकल्प कब रिलीज होगी ( Nirahua Bhojpuri Film Sankalp Release Date In Hindi)-

संकल्प भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film Sankalp Nirahua) की शूटिंग चुनाव के पहले शुरू हुई थी। लेकिन इसकी शूटिंग अब जाकर पूरी हुई है। दिनेश लाल यादव ने कहा कि मैंने अब जनता की सेवा एक नेता के तौर पर की थी। और अब उसी जनता का मनोरंजन करूँगा। मेरी पार्टी भी यही कहती है की जिस कार्य की वजह से आपकी पहचान है। उस कार्य को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए अब मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से जनता का मनोरंजन करूँगा।

निरहुआ की Bhojpuri Film Sankalp के निर्देशक अशोक त्रिपाठी हैं और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा ने बताया कि इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ सभी कलाकारों ने बहुत मेहनत किया है और हम बड़ी आशा के साथ कह सकते हैं कि इस फिल्म में बढ़िया गीत संगीत शामिल किया गया है। Bhojpuri Film Sankalp कब रिलीज होगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी तो नहीं साझा की गई है। लेकिन खबरों कि मानें तो 2024 के अंत तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

भोजपुरी फिल्म संकल्प कास्ट (Bhojpuri Film Sankalp Cast In Hindi)-

भोजपुरी फिल्म संकल्प (Bhojpuri Film Sankalp) में बतौर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ तो वहीं एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक, सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

भोजपुरी फिल्म संकल्प की कहानी क्या है? (Bhojpuri Film Sankalp Story In Hindi)-

भोजपुरी फिल्म संकल्प की कहानी एक आम आदमी की संघर्षपूर्ण यात्रा को दर्शाती है। इस फिल्म में Nirahua एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर कठिनाई का सामना करता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story