Bhojpuri Films Satrangi: भोजपुरी के 7 बड़े सुपरस्टार एक साथ, फिल्म का बजट बहुत हाई

Bhojpuri Film: निर्देशक रजनीश मिश्रा भोजपुरी के सबसे बड़ी बजट की फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के 7 सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ नजर आएंगे।

Shashwat Mishra
Published on: 18 Jun 2022 12:23 PM GMT
Bhojpuri Films Satrangi budget and Cast
X

Bhojpuri Films Satrangi budget and Cast (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bhojpuri Films Satrangi: भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के 7 सबसे बड़े सुपर स्टार (Bhojpuri Super Stars) एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। यह भोजपुरी सिने लवर्स के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। एस.आर.के. म्यूजिक फिल्म्स के रौशन सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम 'सतरंगी' है। यह भोजपुरी के सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी, जिसके निर्माता रौशन सिंह (Roshan Singh) व सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह (Sharmila R Singh) हैं। और, इस फिल्म का निर्देशन टीवी, यूट्यूब या थियेटर के सबसे बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा करेंगे।

वहीं, फिल्म का वितरण निशांत उज्ज्वल की रेणु विजय फिल्म्स करने वाली है। हालांकि, अभी कास्ट को रिवील नहीं किया गया है। लेकिन, दर्शकों में इसे जानने को लेकर बेहद उत्सुकता है।

'साउथ इंडस्ट्री के टेक्नीशियन करेंगे काम'

इस बारे में निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि 'सतरंगी' एक बिग बजट की फिल्म होगी। पहली बार भोजपुरी के दर्शक अपने पसंदीदा स्टार को एक साथ पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म के सभी टेकनिशियन साउथ इंडस्ट्री के होंगे और इसका निर्माण हम उच्च तकनीक से कर रहे हैं। ऐसी फिल्म आज तक भोजपुरी (Bhojpuri Film Industry) में नहीं बनी। 7 सुपर स्टार्स को एक साथ लेकर आना आसान नहीं है, लेकिन यह हम करने वाले हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद अच्छे संकेत होने वाले हैं।

'भोजपुरी सिनेमा नहीं किसी से कम'

वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि सभी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्म का निर्माण हो रहा है। तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा अब किसी से कम नहीं है। 'सतरंगी' इस बात को और पुख्ता करेगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। साथ ही, फिल्म के बारे में और कास्टिंग को भी रिविल शीघ्र ही किया जाएगा। हम एक बड़ी फिल्म के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं, बस आप सबों का साथ चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story