×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'आशिक', विदेश में शूट हुआ ये जबरदस्त वीडियो सॉन्ग

Bhojpuri Gana: खेसारीअपना एक नया गाना जल्द रिलीज करने जा रहे हैं जिससे पहले उन्होंने अपने फैन्स के साथ इस गाने की एक झलक अपने इंस्टाग्राम (Khesari Lal Yadav instagram) पर शेयर किया है ।

Monika
Written By Monika
Published on: 13 Jan 2022 9:49 AM GMT
Khesari Lal Yadav
X

खेसारी लाल यादव का नया गाना (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) आज ना केवल यूपी-बिहार बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी उनकी अच्छी खासी पहचान है। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana ) काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं खेसारी। खेसारी अपना एक नया गाना जल्द रिलीज करने जा रहे हैं, जिससे पहले उन्होंने अपने फैन्स के साथ इस गाने की एक झलक अपने इंस्टाग्राम (Khesari Lal Yadav instagram) पर शेयर किया है । खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'आशिक' (Aashiq) है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव के 'आशिक' (Aashiq) गाने को जर्मनी और आर्मेनिया में शूट किया गया है। इस खेसारी का कहना है कि वह इस गाने से नया इतिहास रचने जा रहे हैं। इस शेयर किये गए वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीर के साथ कुछ सेकंड का म्यूजिक सुनाई दे रहा है। जिसे सुनकर ही लगता है ये रिलीज होते ही धूम मचाने वाले हैं।

खेसारी ने इस म्यूजिक वीडियो की झलक को शेयर करते हुए लिखा- आ रहे है हम इतिहास रचने @vyrlbhojpuri के साथ! जर्मनी और आर्मेनिया मैं शूट किया गया गाना 'आशिक' जल्दी होगा आपके सामने। शेयर करे और प्यार दे। इस गाने वीडियो को खेसारी के फैन्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है । कुछ ही देर में लाइक्स और कमेंट्स की बारिश होने लगी। फैन्स लगातार इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जो इस वीडियो के जल्द से जल्द रिलीज होने का वेट कर रहे हैं।

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी, जो 2012 में रिलीज हुई थी। ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि 2012 से 2016 के बीच उन्होंने नागिन (2012), ऐ बलमा बिहारवाला (2013), छपरा एक्सप्रेस (2013), प्रतिज्ञा 2 (2014) और खिलाड़ी (2016) सहित 42 भोजपुरी फिल्में कीं ।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story