×

Bhojpuri Gana: भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी का इस हसीना ने चुराया दिल, वीडियो हो गया वायरल

Bhojpuri Gana Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Films) अक्सर अपनी फिल्मों और गानों की वजह से खबरों में अपनी जगह बना लेते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Sep 2023 1:04 AM GMT
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Films) अक्सर अपनी फिल्मों और गानों की वजह से खबरों में अपनी जगह बना लेते हैं। जहां एक तरफ इस समय खेसारी लाल यादव की कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगी हुईं हैं, वहीं दूसरी ओर उनके बैक टू बैक गाने भी दर्शकों के बीच ऊधम मचाए हुए हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav hit Gana) का एक गाना रिलीज हुआ है, जो बेहद ही धमाकेदार है

खेसारी लाल यादव का नया गाना

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) के हालिया रिलीज हुए गाने का टाइटल "लूट लेलू हंस के" (Loot Lelu Hans Ke) है, जो रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव संग अभिनेत्री मेघा श्री (Bhojpuri Actress Mrgha Shree) नजर आ रहीं हैं, दोनों का हॉट रोमांस देख दर्शक पानी-पानी हो गए हैं। कभी जंगलों में, तो कभी विदेशों में खेसारी और मेघा बेकाबू हुए दिखाई दे रहें हैं।

फिल्म "लाडला 2" का है ये जबरदस्त गाना

खेसारी लाल यादव का गाना "लूट लेलू हंस के" (Bhojpuri Video Song Loot Lelu Hans Ke) उनकी आने वाली फिल्म "लाडला 2" (Laadla 2) का है। बताते चलें कि "लाडला 2" (Laadla 2 Trailer) का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया, यहां तक की अभी भी देते आ रहें हैं। ट्रेलर के बाद अब मेकर्स एक-एक कर फिल्म के गाने भी जारी कर रहें हैं।

खेसारी लाल यादव और मेघा श्री पर फिल्माए गए इस गाने (Bhojpuri 2023 Songs) को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दिया है। लिरिक्स सत्या सावरकर ने दिया है, जबकि म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया है। इस गाने को आप इंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story