×

Bhojpuri Gana: आते ही छा गया प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'नथुनिया ए राजा', मिले लाखों व्यूज, देखिए VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के फेमस सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) का गाना भोजपुरिया दर्शकों को बीच सबसे ज्यादा सुना जाता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 25 Aug 2021 10:19 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2021 10:20 AM GMT)
प्रमोद प्रेमी यादव
X

 प्रमोद प्रेमी यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के फेमस सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) का गाना भोजपुरिया दर्शकों को बीच सबसे ज्यादा सुना जाता है। प्रमोद प्रमी यादव उन सिंगर्स में गिने जाते हैं जिनका गाना रिलीज होते हैं मिलियन का आंकड़ा पार कर देता हैं। इस बीच प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'नथुनिया ए राजा' (Nathuniya Ae Raja) रिलीज हुआ है।

इस गाने को रिलीज हुआ अभी चंद घंटे हुए है लेकिन दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'नथुनिया ए राजा' आज यानी 25 अगस्त 2021 को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। जिसे अब कुछ ही घंटे में 2 लाख लोग देख चुके हैं।

यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस गाने में प्रमोद प्रेमी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रमोद का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसीलिए यह भोजपुरी गाना डीजे का पहला पसंद बन गया है। इस hd सॉन्ग में प्रमोद अपने को- एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रमोद प्रेमी यादव का गाना 'नथुनिया ए राजा' को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने। जबकि इसे म्यूजिक दिया है मनोज आर्यन ने। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि प्रमोद प्रेमी यादव का गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। अभी कुछ दिन पहले प्रमोद प्रेमी का गाना 'कुंवारे रह जईती' (Kuware Rah Jaiti) रिलीज हुआ था। यह गाना म्यूजिक वाइड (Music Wide) पर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस गाने में प्रमोद प्रेमी के चुलबुल अदांज फैंस को काफी पसंद आया था। यही कारण रहा है कि इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं प्रमोद प्रेमी यादव के इस गाने का लिरिक्स लिखा है कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने और म्यूजिक दिया है शिशीर पांडे (Shishir Pandey) ने।

Shweta

Shweta

Next Story