×

Bhojpuri Gana: बेबी और पढ़ाई के चक्कर में फंस गए अंकुश राजा, यहां सुनिए मजेदार गाना 'ए बेबी गुस्सा हो'

Bhojpuri Gana: अंकुश राजा का नया गाना ‘ए बेबी गुस्सा हो’ (ae baby gussa ho) आज ही Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने खूबसूरत आवाज दिया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 26 Nov 2021 7:37 AM GMT
Ankush Raja
X

अंकुश राजा (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: सुपरस्टार अंकुश राजा (Ankush Raja) एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर भोजपुरी पर्दे पर आज जलवा बिखेर रहे हैं। इस समय अंकुश राजा भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारों में गिने जा रहे हैं। उनका कोई भी गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल होने लगता है। दमदार आवाज के दम पर भोजपुरिया प्रेमियों के बीच अंकुश राजा राज कर रहे हैं।

इस कड़ी में उनका एक और गाना रिलीज हो गया है। फैन्स उनके गानों का अधीरता से इंतजार करते हैं, अब उनके फैन्स का इंतजार खत्म हुआ। अंकुश राजा का नया गाना (Ankush Raja New Song) 'ए बेबी गुस्सा हो' (ae baby gussa ho) आज ही Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka song) ने खूबसूरत आवाज दिया है।

अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका (Ankush Raja Antra Singh Priyanka New Song) इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। ये दोनों सिंगर एक साथ कई बेहतर गाना रिलीज कर रहे हैं। अंतरा अपनी आवाज के लिए भोजपुरी दर्शक के बीच बनी हुई हैं। अंतरा सिंह का जब भी कोई गाना रिलीज होता है वह तेजी से ट्रेंड में आ जाता है। अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'ए बेबी गुस्सा हो' कुछ ही घंटे में 2 लाख व्यूज मिल गए हैं। इस खूबसूरत गाने का गीत बोस रामपुरी ने दिया है। वहीं संगीत श्याम सुंदर ने दिया है।

आपको बता दें कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका (Ankush Raja Antra Singh Priyanka Song) ने एक साथ गाना गया हो। इससे पहले भी ये दोनों गायकार कई गाने एक साथ गा चुके हैं। कुछ दिन पहली ही अंकुश राजा और अंतरा सिंह का गाना भईया के बारात जारी किया गया था। यह गाना आज भी शादी समारोह का शान बना हुआ है। इसे अब तक एक करोड़ लोग देख चुके हैं। इस बात से इन दोनों सिंगर्स की पॉपुलैरिटी की अंदाजा लगाया जा सकता है।

Shweta

Shweta

Next Story