×

Bhojpuri Gana: आलोक कुमार और पूजा पाठक का रोमांटिक गाना 'रस छलकत जाए' हुआ रिलीज, अभी देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक के बाद फिल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 15 July 2021 9:56 AM GMT
आलोक कुमार और पूजा पाठक
X

 आलोक कुमार और पूजा पाठक ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक के बाद फिल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं। इस दौरान भोजपुरी एक्टर आलोक कुमार (Alok Kumar) और एक्ट्रेस पूजा पाठक (Pooja Pathak) की फिल्म 'लव यू दुल्हिन' (Love U Dulhin) का रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'रस छलकत जाए' (Ras Chhalakat jaye) है और इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल (Worldwide Records on Bhojpuri official) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

बता दें कि भोजपुरी गाना 'रस छलकत जाए' में आलोक कुमार और पूजा पाठक की केमिस्ट्री गजब की लग रही है। यह गाना कल यानी 14 जुलाई 2021 को रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने को 39 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। आलोक और पूजा इस गाने में जबरदस्त ठुमका लगते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म 'लव यू दुल्हिन' बिहार में आई बाढ़ पर बेस्ड है।

गाना 'रस छलकत जाए' को गाया है देवेंद्र झा (Devendra Jha) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। जबकि संगीत से सजाया है धनंजय मिश्रा ने। वहीं भोजपुरी फिल्म 'लव यू दुल्हिन' श्री राम जानकी फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म के निर्माता है विष्णु पाठक और रजनीकांत पाठक। जबकि इस फिल्म में आलोक और पूजा को जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों ने गजब के डांस किए है जो दर्शकों को भा रहा है।

बताते चलें कि भोजपुरी फिल्म 'लव यू दुल्हिन' पिछले साल जनवरी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस फिल्म का ट्रेलर इमोशलन और ड्राम से भरा हुआ था और भोजपुरी यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी में इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। बीते दिने पहले ही भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का गाना 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' (Aaj Jail Hoi Kal Bail Hoi) रिलीज हुआ था। जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिल।

Shweta

Shweta

Next Story