×

Bhojpuri Gana: अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'दिल्ली सहरिया घुमाद पिया' उड़ा रहा गर्दा, देखें वीडियो

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) बिहार के सीतामढ़ी से एक साधारण परिवार से रहने वाली है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 9 July 2021 9:16 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) बिहार के सीतामढ़ी से एक साधारण परिवार से रहने वाली हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अंतरा सिंह प्रियंका ने बहुत संघर्ष किया है। आज के समय में अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी सिनेमा के प्रसिध्द सिंगर में गिनी जाती हैं। एक के बाद एक अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी गाना (Antra Singh Priyanka ka Bhojpuri Gana) रिलीज हो रहा है। जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस बीच एक बार फिर अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'दिल्ली सहरिया घुमाद पिया' (Delhi Sahariya Guma Da Piya) रिलीज हुआ है।

बता दें कि अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'दिल्ली सहरिया घुमाद पिया' दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इस समय यह वीडियो सॉन्ग तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इस खूब पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो सॉन्ग 7 जुलाई 2021 को अंतरा सिंह प्रियंका के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक इस गाने को 85 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका के इस गाने में वह हीरोइन अपने पति से दिल्ली घुमाने की जिद कर रही हैं। यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) काफी मजेदार है। इस गाने का क्रेज भोजपुरीरिया दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। बताते चले कि इस गाने अर्जुन शर्मा ने लिखा है। जबकि म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने। वहीं भोजपुरी गाना 'दिल्ली सहरिया घुमाद पिया' के वीडियो डायरेक्ट है रवि पंडित।

आपको बता दें कि हाल ही में अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' (Kya Bolega Ji? Bol Bam) है। यह गाना सावन पर बेस्ड है। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद भी किया। और इस गाने में अंतरा और खेसारी की जोड़ी ने खूब धमाल भी किया। फिलहाल अब यह देखना है कि अंतरा सिंह प्रियंका का यह भोजपुरी गाना कब तक मिलियन का आंकड़ा पार करता हैं।

Shweta

Shweta

Next Story