×

Bhojpuri Gana: अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'लेला नेनुआ' ने बनाया रिकार्ड, मिले 30 मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के जाने माने सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का इन दिनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गाना रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 July 2021 9:23 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के जाने माने सिंगर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का इन दिनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गाना रिलीज हो रहे हैं। इस बीच कल्लू का एक और गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तूफान मचा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' (Lela Nenuaa Aa-Aa-Aa) रिलीज हो चुका है। यह सॉन्ग भोजपुरी दर्शकों में तहलका मचा दिया है।

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' 3 जुलाई 2021 को रिलीज हुआ है और अबतक इस गाने को 3 करोड़ यानी 30 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस डीजे सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर कल्लू के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) और प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewri) नजर आ रही हैं। इस भोजपुरी गाने का क्रेज भोजपुरी दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है।

बता दें कि भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं दूसरी ओर नीलम गिरी और प्रियंका रेवड़ी की अदाएं देख लोग मदहोश हो रहे हैं। इन तीनों ने जबरदस्त डांस किया है।

.गौरतलब है कि भोजपुरी गाना आ-आ-आ' गाना में अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है खुशबू तिवारी ने। जबकि इसके निर्मता है रत्नाकर कुमार। वहीं इस भोजपुरी गाने के गीतकार है यादव राज जबकि संगीतकार है एडीआर आनंद, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, , प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, एडिटर दीपक पंडित हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का रोमांटिक गाना चुम्मा देहब ठोरवा में' (Chumma Dehab Thorwa Me) रिलीज हुआ था। जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) नजर आई थी। इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह गाना मिलियन का आंकड़ा पार कर दिया है। यह गाना किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। फिलहाल अब देखना होगा की कब तक इस गाना मिलियन का आंकड़ा पार करता है।

Shweta

Shweta

Next Story