×

Bhojpuri Gana: पवन सिंह और पायल देव का गाना 'बारिश बन जाना' हुआ रिलीज, 3 घंटे में मिले मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 July 2021 9:43 AM GMT (Updated on: 29 July 2021 9:44 AM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पवन सिंह ने बहुत मेहनत किए हैं। इस बीच पवन सिंह का गाना (Pawan Singh Ka Gana) 'बारिश बन जाना' (Baarish Ban Jaana ) रिलीज हुआ है। यह गाना हिंदी सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ इंटरनेट पर छा गया है।

पवन सिंह का भोजपुरी गाना बारिश बन जाना' आज यानी 29 जुलाई 2021 को वीवाईआरएल ऑरिजनल्स के यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस समय इस वीडियो को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 'बारिश बन जाना' हिंदी वर्जन को पवन सिंह ने भोजपुरी में कमाल का गाया है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच यह गाना धूम मचा रहा है।

हिन्दी गाना 'बारिश बन जाना' का भोजपुरी वर्जन में पवन सिंह के साथ सिंगर पायल देव (Payal Dev) ने आवाज दी हैं। वहीं यह गाना हिना खान और शाहीर शेख पर फिल्माया गया है। इस रोमांटिग गाने का लिरिक्स दिया है कुणाल वर्मा ने। जबकि म्यूजिक दिया है पायल देव ने। वहीं यह भोजपुरी गाना इन दिनों युथ को काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का गाना रिलीज हुआ था। जिसका नाम 'रेशम की साड़ी' है। यह गाना भोजपुरी सुपरहिट फिल्म 'पवन पुत्र' (Pawan Putra) का है। यह गाना म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही इन गाने ने यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया। यह गाना 24 जून 2021 को रिलीज हुआ था। और इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में पवन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु पांडेय (Ritu Pandey) नजर आई। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिला भोजपुरी दर्शक इस गाने को खूब सुन रहे हैं। वहीं इस गाने में ऋतु पांडेय ने पीले रंगे की साड़ी पहनी नजर आई हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। फिलहाल अब यह देखना है कि पवन सिंह का गाना 'बारिश बन जाना' कब तक मिलियन का आंकड़ा पार करता है।

Shweta

Shweta

Next Story