×

Bhojpuri Gana: पवन सिंह का गाना 'राते दिया बुता के' ने बनाया नया रिकॉर्ड, यहां देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 10 July 2021 9:57 AM GMT
पवन सिंह
X

पवन सिंह( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं। इनके नया गाना हो या पुराना सभी का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलता है यही वजह है कि पवन सिंह का एक और पुराना गाना जबरदस्त (Pawan Singh ka gana ) इंटरनेट पर तुफान मचा रहा है। पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने का नाम 'राते दीया बुता के' (Raate Diya Buta Ke) जो भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी गाना 'राते दीया बुता के' रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा दिया है। इस वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey ) नजर आ रही है। इन दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। यह गाना इस समय ट्रेंड में चल रहा है। इस गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया है।

पवन के इस गाने को अब तक 47 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी गाने में पवन और आम्रपाली दुबे कई जगह हॉट सीन दिए हैं। एक तरफ इस गाने में पवन जबरदस्त एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी और आम्रपाली दुबे बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं। लाल साड़ी में आम्रपाली दुबे फैंस को दीवाना बना रही है।

इस डीजे गाने को पवन के साथ गाया है इंदु सोनाली (Indu Sonali ) ने और इसे लिखा है आजाद सिंह ने। जबकि म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने और लिरिक्स दिया है सुमित सिंह चंद्रवंशी। सबसे खास बात यह है कि पवन के इस गाने का क्रेज भोजपुरी दर्शकों के बीच आज भी देखा जा सकता है। फिलहाल यह गाना इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचा रहा है।

आपको बता दें कि पवन सिंह और आम्रपाली दुबे कई सुपरहिट गानों में एक साथ काम कर चुके हैं। साल 2017 का में आया भोजपुरी गाना 'जवानी बा खट्टा' अभी भी ट्रेंड में चल रहा है। इस भोजपुरी गाने को अब तक 4,090,450 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को पवन सिंह का साथ गाया है इंदु सोनाली ने। जबकि गाना लिखा है अजीत मंडल ने और संगीत दिया है अविनाश झा ने।

Shweta

Shweta

Next Story