×

Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाना 'दोष नईखे बांग्लिनिया के' को मिले 2 करोड़ व्यूज, अक्षरा सिंह का गाना हुआ सुपरहिट

Bhojpuri Gana:अक्षरा का भोजपुरी गाना ‘दोष नईखे बांग्लिनिया के’ ट्रेंड में चल रहा है। अक्षरा का यह गाना उनके ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे 2 करोड़ लोग देख चुके हैं।

Shweta Pandey
Written By Shweta Pandey
Published on: 18 Oct 2021 11:25 AM GMT
akshara singh
X

अक्षरा सिंह (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshra Singh) न केवल यूपी-बिहार में बल्कि पूरे विश्व में छायी हुई हैं। बिग बॉस ओटीजी में अक्षरा ने खूब सुर्खियों बटोरी। यहां से उन्हें एक अलग पहचान मिली। भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार एक्टिंग और गायकी के लिए अक्षरा सिंह पहचानी जाती है। आज के समय में अक्षरा के फैन फॉलोइंग 3.07 मिलियन है।

वैसे तो अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर रोज नए-नए वीडियोज के साथ फैंस के बीच धमाल मचाती रहती हैं। वहीं अक्षरा का भोजपुरी गाना (Akshra Singh Bhojpuri Song) 'दोष नईखे बांग्लिनिया के' (Dosh Naikhe Bangliniya Ke) ट्रेंड में चल रहा है। अक्षरा का यह गाना (Akshra Singh Ka Gana) उनके ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे 2 करोड़ लोग देख चुके हैं।

इस गाने में अक्षरा सिंह पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं , उनके को- एक्टर पति के रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह अपने पति से परेशान हैं । क्योंकि वह किसी बांग्लिनिया के प्यार में फंस गया है। अपने पति के लुभाने के लिए अक्षरा डांस कर रही हैं। इस एचडी भोजपुरी गाने का बोल है 'लागे घरवाली से बाटे अब न काम हो एमे दोष नईखे कोवनों बांग्लिनिया के'। भोजपुरी 2021 (akshara singh bhojpuri song 2021) के सबसे सुपरहिट गाने का लिरिक्स विष्णु विशेष ने दिया है। जबकि दमदार म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने और वीडियो डायरेक्टर हैं सुशांत चंदन।

अक्षरा सिंह की भोजपुरी करियर

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा (akshara singh bhojpuri gana) में फिल्म 'प्राण जाए पर वचन न जाए' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, जैसे पवन राजा, सत्या, धड़कन, लैला मजनू, साथियां, लव मैरेज आदि है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने टेलीविजन सीरियल्स में भी काम किया है। अक्षरा सिंह का पहला टीवी सीरियल 'सर्विस वाली बहू' है। यह सीरियल साल 2015 में आया था। जिसमें कृतिका सेंगर मुख्य रोल में थीं। वहीं अक्षरा उनकी जेठानी के रोल में नजर आई थी। इसके अलावा टीवी सीरियल 'सूर्य पुत्र कर्ण' में अक्षरा नजर आई थीं।

Shweta

Shweta

Next Story