×

Bhojpuri Gana: अंकुश राज का गाना 'कमरिया दाबी ए राजा जी' ने बनाया रिकॉर्ड, मिले मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 20 Aug 2021 10:33 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2021 10:37 AM GMT)
अंकुश राज और आकांक्षा दुबे
X

अंकुश राज और आकांक्षा दुबे ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इस बीच एक बार फिर आकांक्षा दुबे भोजपुरिया दर्शकों को झूमाने आ गई है। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अपनी डांस के लिए जानी जाती हैं। उनके फैंस उनकी वीडियो का काफी पसंद भी करते हैं। इस बीच आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर अंकुश राज (Ankush Raja) के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में अकुंश राज का गाना 'कमरिया दाबी ए राजा जी' (Kamariya Dabi Ae Raja Ji) रिलीज हुआ है। इस गाने में आकांक्षा दुबे और अंकुश राज रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अंकुश राज का भोजपुरी गाना 'कमरिया दाबी ए राजा जी' 27 अप्रैल 2021 को रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 28 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह एचडी गाना इस समय सबसे ज्यादा डीजे पर बज रहा है। इस गाने में अंकुश राज आकांक्षा दुबे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना सुहागरात पर फिल्माया गया है।

वीडियो सॉन्ग 'कमरिया दाबी ए राजा जी' में आकांक्षा दुबे का बोल्डनेस लुक लोगों को मदहोश कर रही हैं। आकांक्षा दुबे इस गाने में साड़ी और शॉर्ट्स में जलवा बिखेर रही है। इनका यह सेक्सी अवतार फैंस का होश उड़ा रहा है। अकुंश राज के इस गाने को लिरिक्स दिया है बोस रामपुरी ने और संगती निर्देशक है आर्या शर्मा। वहीं इस गाने को वीडियो डायरेक्ट है रवि पंडित।

अभी कुछ दिन पहले अंकुश राज का गाना 'बथेला कमरिया' (Bathela Kamariya) रिलीज हुआ था। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस गाने में अंकुश राजा और एक्ट्रेस अनिशा पांडेय रोमांस करते हुए नजर आए। यह गाना 25 जुलाई 2021 को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। अंकुश राजा और अनिशा पांडेय की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आया। इस भोजपुरी गाना का लिरिक्स दिया है बोस रामपुरी ने। जबकि म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने और वीडियो डायरेक्टर है पंकज सोनी।

Shweta

Shweta

Next Story