×

Bhojpuri Gana: अंकुश राज का गाना 'राते कईलs चढ़ाई ए राजा' मचा रहा बवाल, लगाया रोमांस का जबरदस्त तड़का, देखें Video

Bhojpuri Gana: आज के दौर में भोजपुरी सिनेमा में सिंगर्स की होड़ लगी हुई है। इस समय सभी सिंगर्स अपना-अपना गाना रिलीज कर रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 2 Sep 2021 10:13 AM GMT
अंकुश राज
X

अंकुश राज ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: आज के दौर में भोजपुरी सिनेमा में सिंगर्स की होड़ लगी हुई है। इस समय सभी सिंगर्स अपना-अपना गाना रिलीज कर रहे हैं। इस क्रम में एक्टर और सिंगर अंकुश राज ( Ankush Raja) कहां किसी से पीछे रहने वाले हैं। अंकुश अपनी एक्टिंग के साथ अपनी गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। अंकुश राज कई हिट गाने दे चुके हैं। इस बीच उनका गाना 'राते कईलs चढ़ाई ए राजा' (Raate Kaiel Chadhai E Raja) रिलीज हुआ है। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अंकुश राज का गाना 'राते कईलs चढ़ाई ए राजा' 1 सितंबर 2021 को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में अंकुश राज अपने को-एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरे HD सॉन्ग में एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं से घायल कर रही है।

DJ सॉन्ग 'राते कईलs चढ़ाई ए राजा' में अंकुश राज ने अपनी आवाज से माहौल बना दिया है। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो डायरेक्टर हैं आर्यन देव। अभी हाल ही में अंकुश राज का गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम है 'कमरिया दाबी ए राजा जी' (Kamariya Dabi Ae Raja Ji)।

इस गाने में अंकुश के साथ भोजपुरी हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) नजर आई थी। इस गाने में अंकुश राज आकांक्षा दुबे के साथ रोमांस करते हुए दिखे थे। यह गाना 27 अप्रैल 2021 को रिलीज हुआ था। जिसे अब तक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सुहागरात पर फिल्माया गया था। बता दें कि अंकुश राज के इस गाने को लिरिक्स दिया है बोस रामपुरी ने और संगीत निर्देशक है आर्या शर्मा। वहीं इस गाने का वीडियो डायरेक्ट रवि पंडित ने किया है। फिलहाल अंकुश राज का गाना 'राते कईलs चढ़ाई ए राजा' इस समय ट्रेंड में चल रहा है।

Shweta

Shweta

Next Story