×

Bhojpuri Gana: अरविंद अकेला और शिल्पी राज के इस गाने ने मचाया धमाल, तोड़ा सभी रिकॉर्ड, यहां देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो बहुत से सिंगर्स है, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

Network
Report NetworkPublished By Shweta
Published on: 17 Aug 2021 9:28 AM GMT
अरविंद अकेला कल्लू
X

अरविंद अकेला कल्लू (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो बहुत से सिंगर्स है, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्ही में से एक है सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu)। अरविंद अकेला कल्लू बिहार और यूपी में कल्लू के नाम से जाने जाते हैं। अरविंद अकेला कल्लू की सबसे खास बात यह है कि इनका सभी गाना ट्रेंडिंग में चलता है। इस बीच अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'कबले लईका होई दुसरका?' (Kable Laika Hoi Dusarka?) रिलीज हुआ है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'कबले लईका होई दुसरका?' में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) नजर आ रही है। इस गाने में अरविदं अकेला कल्लू का अंदाज देसी है। यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 17 अगस्त 2021 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खबर लिखे जाने तक 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना (Arvind Akela Kallu Bhojpuri Gana) 'कबले लईका होई दुसरका?' बहुत तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। इस भोजपुरी सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू का साथ गाया है शिल्पी राज (Shilpi Raj)ने। इसके अलावा इस गाने में कल्लू के साथ नीलम गिरी की जोड़ी गजब की लग रही है। वहीं इस गाने के निर्देशक है रवि पंडित और संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है। जबकि गीतकार विकास चंद्रवंशी हैं। वहीं कोरियोग्राफर है रितिक आरा, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, एडिटर दीपक पंडित, है।

फिलहाल आपको बता दें कि अभी हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' (Lela Nenuaa Aa-Aa-Aa) रिलीज हुआ था। यह 3 जुलाई 2021 को रिलीज किया गया था। जो मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। इस डीजे सॉन्ग में अरविंद अकेला एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) और प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewri) नजर आए थे। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया था खुशबू तिवारी ने। जबकि इसके निर्मता रहे रत्नाकर कुमार। वहीं इस भोजपुरी गाने के गीतकार रहे यादव राज जबकि संगीतकार रहे एडीआर आनंद, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, , प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, एडिटर दीपक पंडित हैं।

Shweta

Shweta

Next Story