×

Bhojpuri Gana: अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी का गाना 'रील वाली दिल ले गईल' मचा रहा गर्दा, देखिए Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में अपनी अदाओं से लोगों को दीवान करने वाली ट्रेंडिंग क्वीन नीलम गिरी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं।

Shweta
Written By ShwetaNewstrack Network
Published on: 4 Sep 2021 10:46 AM GMT
अरविंद अकेला कल्लू
X

अरविंद अकेला कल्लू (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में अपनी अदाओं से लोगों को दीवान करने वाली ट्रेंडिंग क्वीन नीलम गिरी (Neelam Giri) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। नीलम गिरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ धमाकेदार एंट्री की हैं। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का गाना 'रील वाली दिल ले गईल' (Reel Wali Dil Le Gayil) रिलीज हो चुका है। इसे रिलीज हुआ सिर्फ एक दिन हुए है लेकिन इसे गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'रील वाली दिल ले गईल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 9 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी को जोड़ी लाजवाब लग रही है। दोनों का यह वीडियो सॉन्ग मस्ती से भरपूर है। नीलम गिरी अपनी सेक्सी अदाओं से लोगों क मदहोश कर रही है। अरविंद अकेला इस गाने में बेहद स्टाइलिश लग रहे है।

बता दें कि अरविंद अकेला अकेल कल्लू 'रील वाली दिल ले गईल' के निर्माता है रत्नाकर कुमार। जबकि गीतकार है प्रिंस प्रियदर्शी और संगीतकार है प्रियांशू सिंह। इस गाने के निर्देशक हैं आर्यन देव, कोरियोग्राफर हैं सम्राट अशोक और डीओपी राजेश राठौड़ हैं। बताते चलें कि हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'जान मारे मिठी मुस्कान' (Jaan Mare Meethi Muskan) रिलीज हुआ था।

इस भोजपुरी वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आई थी। यह सॉन्ग 27 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ था। इन दोनों की जोड़ी यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया था। दोनों कलाकार के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आया। वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया है प्यारे लाल यादव कवि जी ने। जबकि इस गाने को म्यूजिक दिया है ओम झो ने। यह गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shweta

Shweta

Next Story