×

Arvind Akela kallu Ka Gana: सरकाई लो खटिया... से मचा दी धूम

Bhojpuri Gana : अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘सरकाई लो कटिया जाड़ा लगे’ (Sarkai Lo Khatiya Jada Lage) इस समय धूम मचा रहा है। इस गाने में कलुआ भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु के साथ जबरदस्त ठुमका लगाते हुए नजर आ रहा है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 1 Oct 2021 9:56 AM GMT
Arvind Akela kallu
X

अरविंद अकेला कल्लू (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: बिहार के बक्सर जिले में जन्मे अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यूपी और बिहार के लोग अरविंद अकेला कल्लू को कलुआ के नाम से जानते हैं। भोजपुरी जगत में आने से पहले अरिवंद अकेला कल्लू छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। अरविंद अकेला कल्लू ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी एल्बम 'बोलता मुरगावा कुकुद्कु काओ' से किया इसके बाद कल्लू का गाना (Arvind Akela kallu Ka Gana) मिस कॉल मार तारु ने उन्हे सुपरस्टार बना दिया। इसका बाद कलुआ का गाना जिला टॉप लागेलू ने उन्हें मशहूर सिंगर्स में शुमार कर दिया।

वहीं एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'सरकाई लो कटिया जाड़ा लगे' (Sarkai Lo Khatiya Jada Lage) रिलीज हो चुका है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह (Ritu Singh) थिरकते हुए नजर आ रही हैं। अरविंद और ऋतु की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि इस समय यह एचडी सॉन्ग यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि कल्लू का गाना (kallu Ka Gana) 'सरकाई लो कटिया जाड़ा लगे' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। वैसे तो यह गाना कुछ साल पुराना है लेकिन इस गाने पर लोगों का अभी भी कमेंट आ रहा है। इस गाने को अब तक 38 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है सावन कुमार और ममता रावत ने। जबकि इस गाने का लिरिक्स दिया है पिंटू गिरी ने और म्यूजिक दिया है सावन कुमार ने।

बहरहाल अरविंद अकेला कल्लू के गाने की बात करे तो हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ था। कल्लू के इस गाने का नाम 'काला सूट पे काला चश्मा' (Kala Suit Pe Kala Chashma) है। यह गाना 22 सितंबर 2021 को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सोना पांडे नजर आई थीं। गाना 'काला सूट पे काला चश्मा' में म्यूजिक दिया था प्रियांशू सिंह ने और लिरिक्स दिया था अजय बच्चन ने।

Shweta

Shweta

Next Story