×

Bhojpuri Gana: गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'बारात लवट जाई' ने मचाया गर्दा, देखें यहां Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के फेमस सिंगर्स की जोड़ी गोलू गोल्ड (Golu Gold) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 Aug 2021 10:12 AM GMT
गोलू गोल्ड
X

गोलू गोल्ड (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के फेमस सिंगर्स की जोड़ी गोलू गोल्ड (Golu Gold) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। इस बीच इन दोनों स्टार्स सिंगर्स का भोजपुरी गाना 'बारात लवट जाई'(Barat Lawat jayi) रिलीज हो चुका है। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रह है।

बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'बारात लवट जाई' 10 अगस्त 2021 को टीम फिल्म्स म्यूजिक हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 26 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। यह भोजपुरी वीडियो धीरे-धीरे मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 'बारात लवट जाई' में गोलू गोल्ड के साथ उनको को-एक्ट्रेस की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। यह गाना बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। वहीं इस भोजपुरी गाना को लिखा है प्रभु विष्णुपुरी ने और म्यूजिक दिया है शंकर सिंह ने। जबकि गाने के वीडियो डायरेक्टर है सुशांत और कुमार चंदन।

आपको बताते चलें कि हाल ही में अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'झुलुआ झुला दी राजा जी' (Jhulua Jhula Di Raja Ji) रिलीज हुआ था। यह भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आया। यह गाना 06 अगस्त 2021 को वीआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस मधु बेहद सेक्सी नजर आ रही थी। यह गाना भोजपुरिया दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं इस गाने में अंतरा सिंह के साथ गाया है सनी गहरोली ने। वहीं इस गाने का म्यूजिक दिया रौशन सिंह ने जबकि डायरेक्ट रहे पंकज सोनी। इसके साथ ही अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'बाड़ बलम कलकत्ता' (Bada Balam Kalkata) रिलीज हुआ था। जो खूब सुर्खियां बटोरा। यह गाना भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आया है। यह गाना 11 जुलाई 2021 को वेव म्यूजिक पर रिलीज हुआ था। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Maahi Shrivastav) जलवा बिखरती हुई नजर आई।। इसके अलावा अंतरा सिंह प्रियंका भी इस गाने में डांस करती हुई नजर आई। अंतरा सिंह प्रियंका का यह भोजपुरी गाना दर्शकों को क्रेज कर दिया था। इस भोजपुरी गाने को लिखा था अर्जुन शर्मा ने और म्यूजिक दिया था रौशन सिंह ने। जबकि इस गाने के डायरेक्टर थे रवि पंडित।

Shweta

Shweta

Next Story