Bhojpuri Gana: 'कमरिया पिराता ए राजाजी' को मिले 14 लाख व्यूज, गोलू गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड

Bhojpuri Gana: युवा सिंगर गोलू गोल्ड का गाना ‘कमरिया पिराता ए राजाजी’ (Kamariya Pirata Ae Raja Ji) ने नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 22 Oct 2021 12:28 PM GMT
golu gold
X

गोलू गोल्ड (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के युवा सिंगर गोलू गोल्ड ( bhojpuri singer Golu Gold) एक से बढ़कर एक जबरदस्त हिट गाने दे रहे हैं। इस समय ये टॉप फेमस गायकों में शुमार हो चुके हैं। लगभग 10 साल से गोलू भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। अपनी सिंगिंग के दम पर भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी है। गोलू गोल्ड का पहला भोजपुरी गाना (golu gold ka gana) 'कवन बिटामिन खाले' है भले ही कुछ ज्यादा नहीं चला लेकिन गोलू गोल्ड की आवाज दर्शकों को खूब पसंद आई।

अभी हाल ही में उनका एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। जिसका शुरुआती बोल 'कमरिया पिराता ए राजाजी' (Kamariya Pirata Ae Raja Ji) है। इस गाने में गोलू के साथ अभिनेत्री अनुपमा यादव रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ने कई जगह पर बोल्ड सीन भी दिये हैं। इस भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग में अनुपमा यादव पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर गोलू पति के रोल में हैं। यह भोजपुरी एचडी सॉन्ग सुहागरात पर बेस्ड है बहुत ही भव्य तरीके से यह गाना फिल्माया गया है।

साल 2021 में आये भोजपुरी गाना (golu gold bhojpuri 2021 Song) 'कमरिया पिराता ए राजाजी' को 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने आग लगा दी है। बहरहाल अगर वहीं गोलू गोल्ड (golu gold new song 2021) की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें यह बिहार से आते हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले गोलू आज सुपरस्टार बन चुके हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। सोशल मीडिया पर गोलू अपने फैंस के साथ हमेशा एक्टिव रहते हैं। जैसे ही कोई गाना रिलीज होता है वह अपने फैंस के बीच उसे जरूर शेयर करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही गोलू का भोजपुरी गाना (golu gold ka romantic gana) 'बारात लवट जाई' रिलीज हुआ था। ये गाना टीम फिल्म्स म्यूजिक हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया था।

Shweta

Shweta

Next Story