×

Bhojpuri Gana: बिहारी बाबू खेसारी लाल यादव का गाना 'बानी बड़ा कंफ्यूज' रिलीज, मिले लाखों व्यूज, देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'बानी बड़ा कंफ्यूज’ रिलीज हो गया है। इस रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 Sep 2021 11:51 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत में अपनी चुलबुली अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर छाए हुए हैं। बिहारी बाबू खेसारी लाल यादव उर्फ खेसरिया (khesariya) इस समय भोजपुरिया दर्शकों के बीच धमाल मचा रहे हैं। आज खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) रिलीज हुआ हैं। इस गाने का बोल 'बानी बड़ा कंफ्यूज' (Baani Bada Confuse) है। जैसे ही खेसारी का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) रिलीज हुआ हैं लाखों व्यूज मिल गया है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का एचडी सॉन्ग (HD Song) 'बानी बड़ा कंफ्यूज' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 24 सितम्बर 2021 को रिलीज किया गया है। यह सॉन्ग खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म बाप जी का है। फिलहाल अभी फिल्म तो रिलीज नहीं हुआ है लेकिन उसके गाने ने फैंस को दीवान बना दिया है।

भोजपुरी गाना 'बानी बड़ा कंफ्यूज' में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है यही वजह है कि सिर्फ चंद घंटों में इस गाने को 6 लाख लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने में उनका साथ दिया है सिंगर अल्का झा ने। जबकि लिरिक्स लिखा है यादव राज ने और इस सुपरहिट गाने का डायरेक्टर हैं ओम झा

आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'लव वाला डोज' रिलीज हुआ था। यह गाना 22 सितम्बर 2021 को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस भोजपुरी गाने में भी खेसारी लाल यादव अभिनेत्री ऋतु सिंह (Ritu Singh) नजर आई थी। फिलहाल बताते चलें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म के ट्रेलर में बाप और बेटे के बीच का रिश्ता दिखाया गया है। वहीं आने वाली फिल्म 'बाप जी' में खेसारी लाल यादव के बाप का रोल किया है मनोज टाईगर ने। इसके अलावा इस फिल्म में लीड रोल में है भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी, ऋतू सिंह, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सम्भावना सेठ। फिलहाल खेसारी लाल यादव का यह गाना इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है । वहीं खेसारी के फैंस उनकी आने वाली फिल्म बाप जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story