×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये' रिलीज, चंद घंटे में मिले लाखों व्यूज, देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) इन दिनों पूरी तरह से गर्दा मचा रहे हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 26 Aug 2021 10:06 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) इन दिनों पूरी तरह से गर्दा मचा रहे हैं। खेसारी लाल यादव बहुत कम समय में इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि जैसी ही कोई गाना रिलीज होता है ट्रेंड में आ जाता है। एक बार फिर खेसारी लाल यादव अपने भोजपुरिया दर्शकों को थिरकाने आ गए हैं।

खेसारी लाल यादव का वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये' (Bhagwan Tera Dhandha Aur Badhaye) रिलीज हो चुका है। इस गाने को रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं लेकिन इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari lal yadav Ka Gana) 'भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये' 26 अगस्त 2021 को अंकिता फिल्म्स के यूट्यूब चैनल जारी किया गया है।

इस HD वीडियो सॉन्ग को अब तक 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा (Shweta Mahara) नजर आ रही हैं। खेसारी लाल और श्वेता महारा की जोड़ी इस समय इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।यह पूरा DJ सॉन्ग खेसारी लाल और श्वेता महारा पर फिल्माया गया है।

इस गान में खेसारी लाल यादव बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव का लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। खेसारी इस गाने में दंबग अवतार में नजर आ रहे हैं। इनका स्टाइल युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है। यही वजह है कि सिर्फ चंद मिनट हुए इन गाने को रिलीह हुए और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आपको बताते चलें कि भोजपुरी गाना 'भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये' में खेसारी के साथ आवाज दिया है शिल्पी राज ने और लिरिक्स लिखा है विजय चौहान (Vijay Chauhan) ने। जबकि इस गाने का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और परिकल्पना किया है विवेक सिंह ने।

Shweta

Shweta

Next Story