×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'धोखेबाज हो गया' ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 80 मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के चुलबुल पांडे कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यानी खेसरिया भोजपुरिया दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 13 Aug 2021 9:13 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के चुलबुल पांडे कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यानी खेसरिया भोजपुरिया दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। खेसारी लाल यादव के सभी गाने यूपी और बिहार में छाए हैं। युवाओं और छोटे बच्चों में खेसारी लाल यादव के गाने का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। खेसारी लाल को ट्रेंडिंग किंग कहा जाता है। यही वजह है कि जैसे ही खेसारी लाल का गाना रिलीज होता है एक अलग रिकॉर्ड बन जाता है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Ka Bhojpuri Gana) धोखा खाकर मैं भी 'धोखेबाज हो गया' (Dhokebaaz Ho Gaya ) इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। यह भोजपुरी गाना डीजे पर खूब बज रहा है। खेसारी लाल का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 8 जनवरी 2021 को रिलीज हुआ है। जिसे अब तक 8 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वैसे तो खेसारी लाल के सभी गाने एक अलग रिकॉर्ड बनाते हैं लेकिन यह गाना सबसे ज्यादा सुना जा रहा है।

एचडी भोजपुरी सॉन्ग 'धोखेबाज हो गया' फैंस के दिलो दिमाग पर छा गया है। इसका म्यूजिक यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandani Singh) नजर आ रही है। इन दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दिया है। दर्शक इन दोनों को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर गाया है प्रियंका सिंह ने। और इस गाने के बोल लिखे हैं श्याम आजाद ने।

'मोबाइल कवर' को मिले इतने व्यूज

आपको दे कि खेसारी लाल यादव का गाना 'मोबाइल कवर' (Mobile Cover) इस समय ट्रेंड में चल रहा है। इस गाने को अब तक करोड़ो व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शिवाली राजपूत (Shivali Rajput) नजर आई। इस भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव बेहद स्टाइलिश लग रहे थे तो वहीं दूसरी ओर शिवाली राजपूत भी बेहद सेक्सी लग रही थी। खेसारी का यह गाना 6 अगस्त 2021 में रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव का साथ दिया था शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। इस गाने के बोल दिए थे श्याम देहाती ने जबकि म्यूजिक दिए थे विनय विनायक ने।

Shweta

Shweta

Next Story