×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'दुपट्टा कतल करे' ने मचाया बवाल, देखें यहां VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) दिन ब दिन स्टारडम की ओर बढ़ रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 Aug 2021 9:28 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) दिन ब दिन स्टारडम की ओर बढ़ रहे हैं। इन दिनों इनके लुक का चर्चा चारों तरफ हो रहा हैं। खेसारी लाल यादव के फैंस फॉलोइंग मिलियन में हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का गाना 'दुपट्टा कतल करे' (Dupatta Katal Kare) गर्दा मचा रहा है। जैसी ही खेसारी का यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस समय खेसारी लाल यादव का यह वीडियो सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी ट्रेंडिंग किंग खेसारी लाल यादव का भोजपुरी HD गाना (Bhojpuri Song) 'दुपट्टा कतल करे' 28 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ था। इस DJ भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 27 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव बेहद हैंडसम और चार्मिंग लग रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव कॉलेज की लड़की यानी अभिनेत्री मोहिनी वर्सनी के प्यार में पागल दिख रहे हैं।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और मोहिनी वर्सनी (Mohini Varshney) की जोड़ी खूब तूफान मचा रही है। गाना 'दुपट्टा कतल करे' का लिरिक्स दिया है श्याम आजाद ने। जबकि डायरेक्टर हैं बिभांशु तिवारी हैं और कोरियोग्राफर है लकी विश्वकर्मा। वहीं दूसरी ओर इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं रवि राज देवा।

आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना 'भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये' (Bhagwan Tera Dhandha Aur Badhaye) रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस श्वेता महारा (Shweta Mahara) नजर आई थी। खेसारी लाल और श्वेता महारा की जोड़ी इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। गाना 'भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये' में खेसारी के साथ आवाज दिया है शिल्पी राज ने और लिरिक्स लिखा है विजय चौहान (Vijay Chauhan) ने। जबकि इस गाने का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और परिकल्पना किया है विवेक सिंह ने।

Shweta

Shweta

Next Story