×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के साथ आइटम क्वीन संभावना सेठ ने लगाए ठुमके, देखें VIDEO 'कितना रेट पे फूलैना नौटंकी'

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और भोजपुरी आइटम क्वीन संभावना सेठ (Sambhavna Seth) का गाना 'कितना रेट पे फूलैना नौटंकी' (Ketna Rate Pe Fullena Nautanki) रिलीज हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 17 Sep 2021 10:45 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2021 11:07 AM GMT)
खेसारी लाल यादव और संभावना सेठ
X

खेसारी लाल यादव और संभावना सेठ (फोटोः सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: भोजपुरी मशीन ट्रेडिंग के नाम से मशूहर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर धमाल मचाने आ गए हैं। जी हां इस बार खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी आइटम क्वीन संभावना सेठ (Sambhavna Seth) नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव का गाना 'कितना रेट पे फूलैना नौटंकी' (Ketna Rate Pe Fullena Nautanki) रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ संभावना सेठ ठुमका लगाती हुई नजर आ रही हैं।

भोजपुरी HD वीडियो (Bhojpuri Video HD Song) 'कितना रेट पे फूलैना नौटंकी' में खेसारी लाल यादव और संभावना सेठ (Khesari Lal Yadav Sambhavna Seth) की केमेस्ट्री देखने लायक है। यह गाना भोजपुरी फिल्म बाप जी का गाना है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह भोजपुरी DJ सॉन्ग (Bhojpuri DJ Song)16 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो सॉन्ग इस समय काफी ट्रेंड में है।

खेसारी लाल यादव और संभावा सेठ पर पूरा गाना फिल्माया गया है। खेसारी लाल यादव इस गाने में बेहद अलग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। उनका लुक और ड्रेस भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। खेसारी गले में लाल गमछा डाले देसी लुक में तड़का लगा रहे हैं। वहीं संभावना सेठ भी कम नहीं लग रही है।

इन दोनों की जोड़ी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। वहीं इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है खुशूब तिवारी केट ने। जबकि इसको लिखा है यादव राज ने और संगीत दिया है ओम झा ने। आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'मम्मी कसम' (Mummy Kasam) रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस सॉन्ग में खेसारी के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किए। यह गाना 14 सितम्बर 2021 को एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था।

Shweta

Shweta

Next Story