×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'लाखो खर्चे हुए है' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहुंचा 30 मिलियन पार, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव आज के दौर में सबसे मशहूर अभिनेता में से एक है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 20 July 2021 11:16 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के दौर में सबसे मशहूर अभिनेता में से एक हैं। उनकी फिल्मों के साथ-साथ गाने खूब सुपरहिट हो रहे हैं। बिहार और यूपी में सबसे ज्यादा खेसारी लाल यादव के गाने का क्रेज लोगों के अंदर देखने को मिल रहा है। हर छोटे-बड़े समारोह में खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) बजना लाजमी है। इस दिनों खेसारी का गाना 'लाखो खर्चे हुए है' (lakhon kharch hue hain) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को युवा खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि खेसारी लाल यादव के भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 'लाखो खर्चे हुए है' में खेसारी और शिल्पी राज जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल का स्टाइल गजब का लग रहा है। लोग इन दोनों को जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना कल यानी 30 जून को शुजय भोजपुरी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी सॉन्ग 'लाखो खर्चे हुए है' को गाया है खेसारी लाल और शिल्पी राज ने। इस गाने को लिरिक्स दिया है कुंदन प्रीत ने और संगीत से सजाया है रौशन सिंह ने। वहीं इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग के वीडियो निर्देशक है पंकज सोनी और डिजिटल हेड है विक्की यादव। इस गाने को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना है 'बाबू आओ ना आह..आह..आह' (Babu Aao Na) रिलीज हुआ था। खेसारी लाल का यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ट्रेंड में रहा। खेसारी लाल यादव इस गाने में आशिक का रोल प्ले किए हैं। इस गाने में खेसारी लाल की प्रेमिका की शादी होने जा रही है। जिसकी खबर मिलते ही वह अपने प्रेमिका के घर पहुंच जाते हैं। और जोर- जोर से गाते हैं 'बाबू आओ ना'। यह भोजपुरा गाना म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ था। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ गाया है अनुपमा यादव (Anupama Yadav) ने और गाने का लिरिक्स तैयार किया है विशाल भारती ने। जबकि म्यूजिक दिया है शुभम राज ने और वीडियो डायरेक्ट आशीष सत्यार्थी हैं।

Shweta

Shweta

Next Story