×

Bhojpuri Gana: हद से ज्यादा रोमांटिक है खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का ये भोजपुरी गाना, देखें यहां VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव उर्फ खेसरिया का जलवा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 10 Sep 2021 10:25 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव उर्फ खेसरिया का जलवा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना हो या पुराना सभी का ट्रेंड आज भी बरकरार हैं। इस बीच खेसारी का गाना 'पातर पातर पियवा के' (Paatar Paatar Piyawa Ke) काफी ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत की हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग 'पातर पातर पियवा के' इस समय DJ पर खूब बज रहा है। यह गाना शादी समारोह में सबसे ज्यादा सुनने को मिल रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी ने गजब का डांस किया है।

इन दोनों का डांस लोगों का मदहोश कर दे रहा है भोजपुरी सॉन्ग 'पातर पातर पियवा के' जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने का लिरिक्स दिया है प्यारेलाल यादव ने। जबकि खेसारी लाल के साथ मधुर आवाज दिया है सिंगर कल्पना ने।

खेसारी लाल यादव का गाना

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि खेसारी लाल यादव के गाने का 8 करोड़ व्यूज मिला हो। इससे पहले भी खेसारी लाल यादव के गाने को करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना धोखा खाकर मैं भी 'धोखेबाज हो गया' (Dhokebaaz Ho Gaya ) को 9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 8 जनवरी 2021 को रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandani Singh) नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दी थी। दर्शक इन दोनों को खूब पसंद भी किए। वहीं इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर गाया है प्रियंका सिंह ने। और इस गाने के बोल लिखे हैं श्याम आजाद ने।

Shweta

Shweta

Next Story