×

Bhojpuri Gana: 'पलंगिया हाला करेला' में खेसारी लाल यादव ने लगाया रोमांस का जबरदस्त तड़का, देखें VIDEO

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video HD Song) 'पलंगिया हाला करेला' इस समय यूट्यूब पर पूरी तरह से छाया हुआ हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 13 Sep 2021 9:55 AM GMT
खेसारी लाल यादव
X

खेसारी लाल यादव ( डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) भोजपुरी सिनेमा में हिट मशीन के नाम से जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव के गानों का क्रेज यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा देखने को मिलता हैं। शादी समारोह में खेसारी लाल यादव के ही गाने सबसे ज्यादा बजाए जाते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खेसारी लाल यादव के फैन फॉलोइंग कितने होंगे। इस बीच खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए जबरदस्त गाना लेकर आए हैं। इस गाने में खेसारी लाल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) 'पलंगिया हाला करेला' (Palangiya Hala Karela) रिलीज हो चुका है। खेसरिया का यह गाना बेहद बोल्डनेस से भरा हुआ है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video HD Song) 'पलंगिया हाला करेला' इस समय यूट्यूब पर पूरी तरह से छाया हुआ हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने इस DJ सॉन्ग में रोमांस की सारी हदे पार कर दिए हैं। भोजपुरिया दर्शकों को खेसारी लाल यादव का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा हैं।

वीडियो सॉन्ग (Video Song) 'पलंगिया हाला करेला' एंजल म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। इसे रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अब तक 14 लाख व्यूज मिल गया है। बहुत रफ्तार से खेसारी लाल यादव का यह गाना मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। बताते चलें कि खेसारी लाल यादव का गाना 'पलंगिया हाला करेला' का म्यूजिक दिया है

प्रियांशु सिंह ने और लिरिक्स लिखे हैं प्रिंस प्रियदर्शी ने। वहीं इस सॉन्ग का वीडियो डायरेक्ट हैं राकेश गुप्ता।इस पूरे गाने का कोरियोग्राफ कि है अनुज आर मौर्या ने। आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'उपासे रहीं का' (Upase Rahin Ka) रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) नजर आई थी। सहर आफसा के साथ खेसारी लाल यादव रोमांस करते हुए दिखे थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद भी किया। यह सॉन्ग 7 सितंबर 2021 को भोजपुरी यूट्यूब चैनल Enterr10 रंगीला पर रिलीज हुआ था। जिसे अच्छे रिस्पॉन्स मिले थे। इस गाने का निर्देशक और संगीत दिए थे रजनीश मिश्रा ने। जबकि खेसारी लाल यादव के साथ गाया था प्रियंका सिंह ने। वहीं इस गाने के गीतकार है आशुतोष तिवारी।

Shweta

Shweta

Next Story